Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Chehre ki Redness Kaise Kam Kare: गर्मियों में जब भी हम घर से ऑफिस के लिए निकलते हैं, तो पूरा तैयार होते हैं और स्किनकेयर भी पूरा करते हैं। हम मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, धूप में रहने की वजह से ऑफिस पहुंचते-पहुंचते चेहरा डल और बेजान हो जाता है। इसकी वजह से चेहरा लाल नजर आने लगता है और त्वचा अजीब लगने लगती है। इसकी वजह से त्वचा पर जलन और इरिटेशन होने लगती है। अगर आपका भी गर्मी में ऑफिस पहुंचते हुए चेहरा लाल हो जाता है, तो आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं, इनसे त्वचा का निखार भी बढ़ता है और रेडनेस भी कम होती है।
अगर गर्मी से आने के बाद आपका चेहरा लाल हो जाता है तो ऑफिस आते ही सबसे पहले नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धोएं। लेकिन, बहुत ज्यादा ठंडे पानी से चेहरा धोने से बचें, इससे स्किन ड्राई हो सकती है। चेहरा धोने से धीरे-धीरे त्वचा का तापमान कम हो जाता है और रेडनेस भी कम होने लगती है।
गर्मी से ऑफिस आने के बाद चेहरे पर रेडनेस हो जाती है, तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है। आप थोड़ा-सा एलोवेरा जेल लें और इससे चेहरे की मसाज करें। एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करता है और इससे जलन शांत होती है। एलोवेरा त्वचा की चमक बढ़ाने में भी मदद करता है।
अगर गर्मी से आने के बाद ऑफिस में चेहरा लाल दिखता है तो आप आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आइस लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 2 से 3 मिनट तक बर्फ लगाने से त्वचा को ठंडक मिलेगी और जलन से राहत मिलेगी। बर्फ लगाने से त्वचा की रेडनेस भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
गर्मी में शरीर के अंदर का तापमान बढ़ने से भी चेहरे पर रेडनेस आ सकती है। ऐसे में ऑफिस पहुंचने के बाद धीरे-धीरे ठंडा पानी पिएं। शरीर का तापमान नॉर्मल होगा, तो स्किन रेडनेस भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी और त्वचा सामान्य हो जाएगी।
अगर आपको बार-बार गर्मी की वजह से चेहरे पर रेडनेस हो जाती है, तो बाहर निकलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और स्किन को लाल होने से भी काफी हद तक रोकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।