गर्मियों में चिलचिलाती धूप से त्वचा को बचाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, स्किन का ग्लो रहेगा बरकरार

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में त्वचा को धूप से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 29, 2024 3:38 PM IST

Skin Care Tips for Summers: इन दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का बुरा हाल है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में, लोग घर से बाहर जाने में भी कतराने लगे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों की कई तरह समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से न केवल स्वास्थ्य, बल्कि त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचता है। गर्मी के मौसम में लोग अक्सर सनबर्न, टैनिंग, त्वचा में रैशेज और जलन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में, त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आज इस लेख में आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप चिलचिलाती धूप और गर्मी से अपनी स्किन को बचा सकते हैं

सनस्क्रीन लगाएं

तेज धूप के सीधे संपर्क में आने से त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से सनबर्न और टैनिंग की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आप गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रखती है।

लाइट फैब्रिक के कपड़े पहनें

गर्मियों में आपको कॉटन या लाइट फैब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए। इस मौसम में आपको सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचना चाहिए। कॉटन के कपड़े पहनने से त्वचा पर इरिटेशन और पसीने से एलर्जी या इन्फेक्शन नहीं होता है। साथ ही, ये आपकी त्वचा को धूप से बचाने में भी मदद करते हैं।

चेहरे को कवर करें

गर्मियों में धूप में घर से बाहर निकलने से पहले अपने चेहरे को किसी स्कार्फ या सूती कपड़े से जरूर कवर करें। इससे आपकी त्वचा धूप से सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा, धूप में चश्मा भी जरूर पहनकर निकलें। इससे आपकी आंखें धूप से बची रहेंगी।

मॉइश्चराइजर है जरूरी

गर्मियों में अक्सर लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। चाहे सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में मॉइश्चराइजर अप्लाई करना जरूरी है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप वाटर बेस वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

हाइड्रेटेड रहें

गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। इस मौसम में रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। जब आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा, तो इससे आपकी त्वचा भी हाइड्रेट रहेगी। इसके लिए आप पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, शिकंजी, जूस आदि जरूर पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.