प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए फॉलो करें ये एक्सपर्ट टिप्स

प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही में शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, ऐसे में अक्सर पेट, जांघों, ब्रेस्ट और हिप्स पर ये निशान देखने को मिलते हैं। स्ट्रेच मार्क्‍स के होने से त्वचा ढीली पड़ जाती है और मॉश्चराइज़ की कमी से त्वचा रूखी भी हो जाती है, जिससे खुजली की समस्या पैदा होना आम है। वैसे तो सही तरीके का स्किनकेयर से ये हल्के पड़ने लगते हैं और धीरे-धीरे गायब भी हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2020 9:26 PM IST

Stretch Marks Ayurvedic Remedies: प्रेगनेंसी के दौरान  और बच्चे के जन्म के बाद पेट, जांघों और शरीर के अन्य हिस्सों में त्वचा के खिंचाव के निशान हो जाते हैं। इन्हें स्ट्रेच मार्क्‍स कहा जाता है।  प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही में शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, ऐसे में अक्सर पेट, जांघों, ब्रेस्ट और हिप्स पर ये निशान देखने को मिलते हैं। स्ट्रेच मार्क्‍स के होने से त्वचा ढीली पड़ जाती है और मॉश्चराइज़ की कमी से त्वचा रूखी भी हो जाती है, जिससे खुजली की समस्या पैदा होना आम है। वैसे तो सही तरीके का स्किनकेयर से ये हल्के पड़ने लगते हैं और धीरे-धीरे गायब भी हो जाते हैं। (Stretch Marks post Pregnancy)

स्ट्रेच मार्क्स के बारे में बात करते हुए हिमालया ड्रग कंपनी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम का हिस्सा और आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. प्रतिभा बाबशेत ने बताया कि, " प्रेगनेंसी के दौरान स्किन में कई तरह के बदलाव आते हैं, ऐसे में त्वचा का काफी ख्याल रखने के बाद भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता। इसीलिए प्रेगनेंसी में स्किन के लिए आवश्यक पोषण की आवश्यकता को समझते हुए अपनी डायट में बदलाव करने चाहिए।" स्ट्रेच मार्क्‍स या त्वचा की झुर्रियों को कम करने के लिए लिए उन्होंने कुछ टिप्स भी दिए (Stretch Marks Home Remedies)

मॉश्चाइज़्ड रखें स्किन

डॉक्टर प्रतिभा ने कहा कि सोने से पहले अपनी त्वचा को मॉश्चराइज़्ड ज़रूर करें। इसी तरह नहाने के बाद भी स्किन पर मॉश्चराइज़र लगाना ना भूलें। डॉ. प्रतिमाभा ने आगे कहा, "मालिश करने से से बॉडी में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। जिससे रिंकल्स के निशान मिटने लगते हैं। इसी न्यू मदर्स को रात में सोने से पहले मसाज को अपनी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। मालिश के लिए वे अपनी पसंद के अनुसार ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल, तिल का तेल या व्हीट जर्म ऑयल का चुन सकती हैं।" (Stretch Marks Home Remedies)

आयुर्वेद में भी नैचुरल तेलों से मसाज करने को शरीर के लिए फायदेमंद बताया गया है। डॉक्टर प्रतिभा के अनुसार,  नहाने के बाद बॉडी मॉइश्चराइजर लगाने से  त्वचा में नमी बनी रहती है। इससे त्वचा नर्म और कोमल बनती है, खुजली  की समस्या नहीं होती और रिंकल्स या स्ट्रेच मार्क्स भी कम हो जाते हैं। आयुर्वेद में "आमंड ऑयल यानि बादाम का तेल, व्हीट जर्म ऑयल, ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) , मैंगो बटर, कोकम बटर, शिया बटर के साथ सेंटेला, अनार और मुलेठी जैसी हर्ब्स का मिश्रण लगानेते से झुर्रियों को फायदा होने की बात कही गयी है।" (Stretch Marks Ayurvedic Remedies)

हेल्दी डायट और एक्सपसाइज़ का रखें ख्याल

स्ट्रेच मार्क्स को रोकने और इन्हें हल्का करने के लिए स्किनकेयर के साथ-साथ  हेल्दी डायट और नियमित एक्सरसाइज करने की भी सलाह दी डॉक्टर प्रतिभा ने। साथ ही उन्होंने ढेर सारा पानी पीने की भी टिप दी। क्योंकि, सही मात्रा में पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है। इसी के साथ बाहर के जंक फूड और कैफिन को अपनी डायट से दूर रखना ही फायदेमंद है।" (Skincare Tips post Pregnancy)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source