Tips to manage an oily T-zone: चेहरे के टी-ज़ोन की स्किन हो ऑयली तो बढ़ जाते हैं पिम्पल्स और ब्लैकहेड्स, ये स्किन केयर टिप्स आएंगी काम

यहां पढ़ें टी-ज़ोन की स्किन का ख्याल कैसे रखा जा सकता है? (Tips to manage an oily T-zone )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2021 8:46 PM IST

Tips to manage an oily T-zone :आप अपने चेहरे की नियमित क्लिंजिग, टोनिंग और मॉश्चराइज़िंग करती हैं और आपकी स्किन का टेक्स्चर भी ठीक है, लेकिन, इतनी मेहनत के बाद भी आपके चेहरे के कुछ हिस्से बहुत अधिक ऑयली दिखते हैं ? आमतौर पर ये हिस्से होते हैं आपकी नाक, माथा और चिन (chin) जिन्हें टी-ज़ोन कहा जाता है। आमतौर पर चेहरे का यह हिस्सा बाकी चेहरे की स्किन की तुलना में अधिक ऑयली या चमकता हुआ दिखायी देता है। जिससे इस हिस्से के विशेष स्किन केयर की ज़रूरत पड़ती है। यहां पढ़ें टी-ज़ोन की स्किन का ख्याल कैसे रखा जा सकता है? (Tips to manage an oily T-zone in hindi)

चेहरे के टी-ज़ोन को कैसे रखें पिम्पल-फ्री ?

दरअसल, चेहरे का टी-ज़ोन वह हिस्सा है जहां की त्वचा नैचुरली बहुत ऑयली होती है। अतिरिक्त ऑयल की वजह से इस हिस्से में स्किन पोर्स भी जल्दी बंद हो जाते हैं और इसीलिए, नाक के आसपास की त्वचा पर पिम्पल्स,एक्ने और ब्लैकहेड्स होने की संभावना भी अधिक होती है। इस तरह की समस्या वाले लोगों को चेहरे की सफाई के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट्स लेने चाहिए। चेहरे को दिन में 3-4 बार ज़रूर साफ करें। इससे टी-ज़ोन में जमा चिपचिपापन और गंदगी साफ हो जाएंगे। (acne prone T-zone on face )

ऐसे करें चेहरे को क्लीन

ऑयली टी-ज़ोन के लिए माइसेलर वॉटर (Micellar Water) का इस्तेमाल करें। इससे, चेहरे पर बैठी धूल-मिट्टीऔर चिपचिप साफ हो जाएगी। इससे, स्किन क्लींजर भी बेहतर तरीके से स्किन की सफाई करता है।  माइसेलर वॉटर से चेहरा साफ करने के बाद ऑयल-फ्री स्किन क्लींजर (Oil-Free cleanser) से चेहरे की सफाई करें।

ऐसा मॉश्चराइज़र चुनें

ऑयली टी-ज़ोन की समस्या से परेशान लोगों को अपनी स्किन पर लाइट मॉश्चराइज़र का प्रयोग करना चाहिए। स्किन क्लिंज़िंग के बाद मॉइश्चराइज़िंग को स्किप कतई ना करें बल्कि किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर अपने लिए सही मॉइश्चराइज़र चुनें। ऑयली स्किन वालों और कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों के लिए जेल बेस्ड मॉइश्चराइज़र बहुत कारगर माने जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.