Young Skin: उम्र से पहले नहीं दिखना चाहते बूढ़े, फॉलो करें ये 3 टिप्स, स्किन दिखेगी हमेशा यंग

कुछ लोगों की उम्र कम होने के बावजूद चेहरे से वो काफी बड़ी उम्र के दिखायी देते हैं। क्योंकि उनके चेहरे पर झुर्रियां और महीन रेखाएं दिखने लगती हैं जिनसे उनकी उम्र ज़्यादा दिखायी पड़ती है। ऐसे में खुद को कम उम्र का दिखाने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। जिनकी मदद से आपकी स्किन की उम्र को कम दिखाना आसान होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 4, 2020 6:29 PM IST

चेहरे पर उम्र बढ़ने के निशान (Tips to look younger naturally) सबसे पहले दिखायी पड़ते हैं। झुर्रियां और महीन रेखाएं त्वचा की उम्र बढ़ने के प्रमाण जैसी ही हैं। तो, वहीं कुछ लोगों की उम्र कम होने के बावजूद चेहरे से वो काफी बड़ी उम्र के दिखायी देते हैं। ऐसे में खुद को कम उम्र का दिखाने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। जिनकी मदद से आपकी स्किन की उम्र को कम दिखाना आसान होता है।  (Tips to look younger naturally).

Wrinkles Home Remedies: झुर्रियों को कम करता है लैवेंडर ऑयल, ऐसे करेंगे लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल, तो दिखेंगे हमेशा जवां । 

हमेशा जवां दिखने के लिए करे ये 3 टिप्स फॉलो (Tips to look younger naturally):

हेल्दी डायट :

जैसा कि डायट ही हमारी बॉडी की हेल्थ को बनाने और बिगाड़ने में सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसीलिए, जवां और यंग दिखने के लिए  (Tips to look younger naturally) हेल्दी डायट अपनाना भी अहम है। अपने लिए ऐसी डायट चुनें जिसमें, हरी सब्ज़ियां, ग्रीन टी और नट्स शामिल हों।  दरअसल, इन सभी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। जो, त्वचा को हेल्दी,और यंग दिखाने से जुड़ी प्रक्रियाओं को बढ़ाते हैं। नतीज़तन, आपकी स्किन जवां दिखती है।

Dry Patches on Skin: ड्राई स्किन पैचेस को कम करने के लिए लगाएं दही, सर्दियों में दमक उठेगी आपकी त्वचा

पानी पीएं बार-बार:

ज़्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर और स्किन दोनों को फायदा होता है। इससे, ना केवल आपकी बॉडी हेल्दी रहती है। बल्कि, आपकी त्वचा पर भी फ्रेशनेस और ग्लो रहता है।  (Tips to look younger naturally)

तनाव से बचें:

स्ट्रेस या तनाव किसी भई व्यक्ति के चेहरे की रौनक कम कर देता है। जो, कि उम्र से पहले ही लोगों को बूढ़ा दिखाने का काम करता है। ऐसे में, खुद को तनाव से बचाने के उपाय करें। एक्सरसाइज़ करें, ध्यान यानि मेडिटेशन का अभ्यास करें। नैचुरल ऑयल्स से मसाज़ करने से भी फायदा होता है।  कसरत करने से स्टैमिना बढ़ता है और मालिश से शरीर में ब्लड-सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे, तनाव को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

Dark Spots Home Remedies: चेहरे के काले धब्बों को कम करता है आलू का रस, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source