Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ज़्यादा दिनों तक दिखना है जवां तो ना फॉलो करें ये बेसिक स्किन केयर टिप्स

झुर्रियों के लिए अनुवांशिक, शारीरिक और प्रदूषण जैसे नैचुरल कारण होते हैं।

ज़्यादा दिनों तक दिखना है जवां तो ना फॉलो करें ये बेसिक स्किन केयर टिप्स
रिंकल्स या झुर्रियां उम्र बढ़ने की निशानी मानी जाती है।© Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Published : October 29, 2018 5:04 PM IST

रिंकल्स या झुर्रियां उम्र बढ़ने की निशानी मानी जाती है। क्योंकि जैसे ही त्वचा पर उम्र का असर दिखने की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में झुर्रियां का ही ख्याल आता है। जहां झुर्रियों के लिए अनुवांशिक, शारीरिक और प्रदूषण जैसे नैचुरल कारण होते हैं वहीं हम अपनी त्वचा की थोड़ी-सी देखभाल करके अपने चेहरे पर झुर्रियां दिखने का समय थोड़ा टाल सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. बिना सनस्क्रीन लगाए ना निकले घर से- भले ही आप पूरा दिन घर के अंदर ही रहती हैं, लेकिन कपड़े डालने जैसे कामों के लिए कुछ मिनटों के लिए भी धूप में जाने से आपको झुर्रियां हो सकती हैं। इसीलिए सनस्क्रीन लगाना न भूलें। ऐसा सनस्क्रीन लगाएं जिसमें एसपीएफ 30 , ज़िंक और टाइटेनियम ऑक्साइड जैसे तत्व हों।
  2. रोज रात में करें चेहरे की अच्छी तरह सफाई- अगर आप रात में सोने से पहले मेकअप नहीं साफ करतीं तो यह आपकी झुर्रियां बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। त्वचा पर मौजूद मेकअप और धूल-मिट्टी आपकी त्वचा में गहरे बैठ जाती है। जिससे झुर्रियां बढ़ जाती हैं।
  3. चेहरे पर नाखून लगाना- आपके चेहरे पर आने वाले उन फोड़े-फुंसियों का फोड़ने से आपके चेहरे पर दाग-धब्बे तो होते ही हैं, साथ ही यह झुर्रियों का कारण बन सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप उन्हें खुद-ब-खुद सूखने दें या फिर नैचुरल तरीकों से उन्हें सूखने दें।
  4. पानी कम पीना- बहुत-से लोगों को पानी पीना पसंद नहीं आता। वह उतना ही पानी पीते हैं जितनी उन्हें प्यास लगती है और कई बार पानी पीने की ज़रूरत उन्हें महसूस भी नहीं होती। लेकिन ऐसा करके लोग अपने शरीर और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।  आपकी त्वचा को भी नमी और हाइड्रेशन की ज़रूरत होती है।  इसीलिए ढेर सारा पानी पीएं। पानी पीने से शरीर की क्लिंजिंग हो जाएगी और शरीर में जमा टॉक्सिन्स का बुरा असर जो त्वचा पर दिखता है वह भी टल जाता है।