सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ और कोमल रखने के 4 आसान असरदार तरीके

त्वचा पर चमक लाने के लिए उसे अंदर से भी हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 12:21 PM IST

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इन दिनों सबसे ज्यादा नुकसान आपकी त्वचा को होता है। यही कारण है कि डर्मटोलोजिस्ट आपको इन दिनों त्वचा की देखभाल की सलाह देते हैं। सर्दियों में त्वचा की देखभाल बहुत जरूरी है। स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है। मुंबई स्थित स्किन इन क्लिनिक कि मेडिकल डायरेक्टर और डर्मटोलोजिस्ट डॉक्टर सोमा सरकार  के अनुसार, स्किन को स्वस्थ और कोमल बनाए रखना बहुत जरूरी है। इससे आपके चेहरे पर चमक आती है और ड्राईनेस ख़त्म होती है। सोमा के अनुसार, बाजार में मिलने वाले विभिन्न तरह के प्रोडक्ट का बाहरी सतह पर इस्तेमाल करने से इन दिनों उतना फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए आपको त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1) रोजान कम से कम 12 से 14 गिलास पानी पिएं, इससे टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलेगी और आप हाइड्रेट रहेंगे। इसके अलावा आपके शरीर की ड्राईनेस ख़त्म होगी।

2) अपनी डायट में फ्रेश फ्रूट और वेजिटेबल जूस शामिल करें। इससे आपके शरीर को सही मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं और स्किन मोश्चोराज रहती है। इन सबसे आपकी स्किन पर ग्लो आता है।

3) जूस के अलावा सर्दियों में आपको नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ भी खूब पीने चाहिए। इससे आपकी स्किन को एसेंशियल ऑयल बनाये रखने में मदद मिलती है और यह ड्राईनेस के खिलाफ एक नैचुरल प्रोटेक्शन कि तरह काम करते हैं।

4) इसके अलावा आपको अखरोट और फ्लैक्ससीड्स या अलसी के बीच का भी खूब सेवन करना चाहिए। इनसे आपको शरीर के भीतर नमी बनाये रखने में मदद मिलती है।

इस बात का रखें ध्यान

सर्दियों में लोग बहुत कम मात्रा में पानी पीते हैं और अन्य तरल पदार्थ भी पीने से बचते हैं जिससे आपको ड्राइनेस कि समस्या हो सकती है। इसलिए इन दिनों अपनी स्किन पर चमक बनाये रखने का सबसे आसान तरीका खूब पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.