hamburger icon
A
Read in English

Skin Pores: चेहरे की त्वचा पर दिखने वाले बड़े रोमछिद्रों के लिए कारगर होम रेमेडीज

Home Remedies for large skin pores: कई  लोगों के चेहरे की त्वचा पर काफी बड़े रोमछिद्र (Large skin pores) दिखते हैं, जिससे चेहरा भद्दा नजर आता है। बड़े रोमछिद्र होने से धूल-गंदगी भी स्किन की भीतरी त्वचा पर जाकर मुंहासे, फोड़े-फुंसियों का कारण बनते हैं। इन बड़े पोर्स को कम करने के लिए आप हमारे बताए गए कुछ होम रेमेडीज को आजमाकर देखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 7, 2020 4:46 PM IST

(Tips to get rid of large skin pores in hindi) रोमछिद्रों का घरेलू उपचार

कई  लोगों के चेहरे की त्वचा पर काफी बड़े रोमछिद्र (Large skin pores) दिखते हैं, जिससे चेहरा भद्दा नजर आता है। बड़े रोमछिद्र होने से धूल-गंदगी भी स्किन की भीतरी त्वचा पर जाकर मुंहासे, फोड़े-फुंसियों का कारण बनते हैं। ऐसे में रोमछिद्रों का इलाज करना जरूरी है, ताकि त्वचा पर होने वाली इन समस्याओं से भी आप बचे रहें और चेहरा भी स्वस्थ और आकर्षक दिखे। चेहरे की त्वचा में सीबम ग्रंन्थि होती है, जो सीबम तेल का निर्माण करती है। इसी कारण से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं। सीबम ऑयल स्किन के लिए हेल्दी होता है। इससे त्वचा मॉइस्चराइज रहता है। बड़े रोमछिद्रों को कम करने के लिए आप कुछ होम रेमेडीज (Home Remedies for large skin pores) आजमा सकते हैं। इन प्राकृतिक उपायों के कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होते हैं।

1 दही (Curd)

लैक्टिक एसिड से भरपूर दही का इस्तेमाल फेस पैक में काफी होता है। दही में मौजूद कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं। दही से तैयार फेस पैक लगाने से स्किन से डेड सेल्स हटते हैं, साथ ही रोमछिद्र (skin pores) भी छोटे या बंद हो जाते हैं। आप दही का पेस्ट चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। अब चेहरा धो लें। दही में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों की समस्या को भी कम करता है।

2 सेब का सिरका (Apple cider vinegar)

सेब के सिरका एसिड गुणों से भरा होता है। यह रोमछिद्रों को बंद (Home Remedies for large skin pores) करता है। आप मॉइस्चराइजर लगाती हैं, तो इसमें दो बूंद एप्पल साइडर वेनेगर को मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे त्वचा कोमल होती है। लार्ज पोर्स छोटे होते हैं।

Skin Care Tips : क्या आपने कभी की है स्किन फास्टिंग? जानिए इसके फायदे और करने का सही तरीका

3 टमाटर (Tomato) 

विटामिन ए,सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर टमाटर के गूदों को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे मुंहासों की समस्या दूर होगी। स्किन टैनिंग की समस्या दूर होगी। चेहरा साफ और कोमल बनेगा। रोमछिद्रों को छोटा करेगा।

Tomato Benefits for Skin : गर्मियों में त्वचा पर टमाटर लगाने के बेमिसाल फायदे

4 संतरे का छिलका (Orange Peel) 

संतरे के छिलके को भी आप चेहरे पर रगड़ सकती हैं। इससे चेहरे पर एस्ट्रिजेंट प्रभाव पड़ता है। संतरे के छिलके में फ्लेवोनॉइड होता है, जो सीबम के उत्पादन पर रोक लगाते हैं। चेहरे पर संतरे का छिलका रगड़ने से चेहरा साफ होता है। पोर्स में फंसे धूल-गंदगी निकल जाते हैं। संतरे का जूस भी आप चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे भी बड़े रोमछिद्र कम या छोटे हो जाते हैं।

Coconut Oil For Skin: चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

घर पर तैयार करें गुड़हल के फूलों से नेचुरल हेयर कलर ऑयल, बाल होंगे स्वस्थ और चमकदार

गर्मियों में धूप-धूल से बचने के लिए चेहरे पर लगाएं घरेलू उबटन, स्किन कुछ ही दिनों में करेगी ग्लो