
Also Read
Beard Itching Problem : दाढ़ी हर पुरुष की पर्सनैलिटी का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। बहुत से पुरुष दाढ़ी को अपनी मर्दानगी का मार्कर समझते हैं। लेकिन अक्सर पुरुष इसकी केयर करना भूल जाते हैं या फिर कुछ ऐसे होते हैं, तो फिल्मी स्टाइल के चक्कर में दाढ़ी को जानबूझकर झबरा बनाने की कोशिश में इसकी साफ-सफाई नहीं करते हैं। हालांकि, दाढ़ी बढ़ाना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन इसकी साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है, वरना कई तरह के इंफेक्शन (Beard Itching Problem) होने का खतरा होता है।
इसके कारण दाढ़ी के बाल में उलझने, खुजली और एलर्जी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। विशेष रूप से बारिश के सीजन में ऐसा अधिक होता है, क्योंकि इस दौरान चारों ओर बैक्टीरिया वाला संक्रमण अधिक होता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए। आइए जानते हैं दाढ़ी में होने वाली खुजली और एलर्जी (Beard Itching Problem) से कैसे बचा जा सके-
पुरुषों की दाढ़ी उनके चेहरे का अहम हिस्सा होती है। दाढ़ी की मोटाई के आधार पर पुरुषों का चेहरा बहुत ही तेलीय हो जाता है। इसके कारण बैक्टीरिया के संक्रमण और एक्ने होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे दाढ़ी में बहुत ही खुजली होती है। इसे रोकने के लिए चेहरे और दाढ़ी को हर रोज कम से कम दो बार साफ करें। अगर आपको अधिक पसीना आता है, तो पसीना पोंछने के लिए फेस वाइप्स अपने पास रखें।
अपनी दाढ़ी को साफ रखने के साथ-साथ उसमें हमेशा मॉइस्चराइज्ड और कंडीशनड लगाएं। दाढ़ी के बाल, सिर के बालों से बहुत ही अलग होते हैं। अगर दाढ़ी के बाल बहुत छोटे हैं, तो यह अधिक गंदा और साफ करने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए हमेशा दाढ़ी को एलोवेरा और नारियल के तेल जैसे प्राकृतिक चीजों से मॉइस्चराइज करें।
अनट्रिम्ड दाढ़ी में बैक्टीरिया के संक्रमण और रोगाणु फैलने का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा यह बहुत ही अधिक खराब भी दिखता है। इसलिए आप हमेशा अपनी दाढ़ी को ट्रिम करें। इससे आपका लुक भी काफी अच्छा दिखेगा।
केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन काफी खराब हो जाती है। टीवी के एड में भले ही प्रोमिसिंग अधिक की जाती है, लेकिन रासायनिक उत्पादों से स्किन पर सूजन और जलन होने लगती है। जब तक बहुत अधिक जरूरी ना हो, तबतक केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा ना लें।
दिन में कम से कम दो बार दाढ़ी में कंघी करें। इससे दाढ़ी उझलते नहीं है, जिसमें गंदगी जमा होने की संभावना काफी कम होती है।
इन 4 घरेलू उपायों से डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से पाएं छुटकारा
लौकी ही नहीं इसका छिलका भी है गुणकारी, स्किन की इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा