
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 21, 2018 7:12 PM IST
तीज़-त्योहारों के मौसम में मेंहदी लगाना एक आम बात है। तो वहीं श्रावण के महीने में बहुत-सी महिलाएं कई बार मेंहदी लगाती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि मेंहदी हाथों पर बहुत सुंदर लगती है। लेकिन बाज़ारीकरण और केमिकल्स के इस्तेमाल से मेंहदी कितनी नुकसानदायक बनती जा रही है, यह भी किसी से छुपा नहीं है। दरअसल, बाज़ार में मिलने वाली मेहंदी में कई तरह के केमिकल्स मिले होते हैं जो आपके हाथों की त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए उसमें कभी-कभी पीपीडी यानी पैरा फेनाइलेनेंडियामान मिलाया जाता है जिससे कि त्वचा पर एलर्जी हो सकती है। वहीं अगर मेहंदी गलती से आंखों पर लग जाए तो आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इन्हीं नुकसान दायक कारणों की वजह से बहुत-सी लड़कियां मेंहदी नहीं लगातीं। लेकिन अगर आपकी शादी है या किसी और वजह से आपके लिए मेंहदी लगाना ज़रूरी है तो आप मेंहदी के साइड-इफेक्ट्स से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं-
चित्र स्रोत : Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.