Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Natural Face Glow For Wedding: सर्दी का मौसम आते हर कोई अपने चेहरे पर ग्लो चाहता है, जिसका एक मुख्य मुख्य होता है शादियों का सीजन शुरू होना। महिला हो या पुरुष कौन नहीं चाहता कि घर की हो या किसी रिलेटिव की शादी मैं ही मैं नजर आऊं । ऐसे में यदि आप दुल्हा/दुल्हन हों, उनके दोस्त हो या बस मेहमान खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे पर ग्लो तो चाहिए ही होगा। इस समय बाजार में महंगे फेशियल से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक की काफी भरमार है, लेकिन सच्ची चमक तब आती है, जब त्वचा भीतर से स्वस्थ हो। ऐसे में यदि आप शादी से पहले घर पर ही नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं और आकर्षण का केंद्र बनना चाहते हैं तो बस इन 5 चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें।
एलोवेरा जेल आपकी त्वचा के लिए हर दिन का स्किन टॉनिक बन सकता है। एलोवेरा में विटामिन ई, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। ऐसे में अगर आप रोज रात को सोने से पहले ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं तो यह चेहरे के दाग-धब्बों कम कर नेचुरल ग्लो लौटाने में मदद करता है।
गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है, जबकि ग्लिसरीन नमी को लॉक करता है, जो कि सर्दियों में आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए आप दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बॉटल में रखें और दिन में दो बार चेहरे पर छिड़कें। यह आपकी त्वचा को तुरंत ताजगी देगा और उसे मुलायम बनाएगा।
यह एक प्राचीन नुस्खा है, प्राकृतिक ग्लो पाने का। आप एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ करेंगे और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाएगा। नतीजा, दमकता चेहरा और ग्लोइंग स्किन
इस सबके बीच आपको यह भी समझना होगा कि नेचुरल ग्लो सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी आता है। इसलिए रोजा नारियल पानी पीएं, जिससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और टॉक्सिन्स बाहर निकलकर त्वचा को अपनी खूबसूरती बरकरार रखने में मदद करेंगे। हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को भी डाइट में शामिल करें। ये त्वचा को पोषण देकर नेचुरल ब्राइटनेस लाएंगे।
जी हां इस सबके बाद आपके और आपकी सेहतमंद स्किन के लिए कम तनाव, पर्याप्त नींद भी बहुत जरूरी है। इसलिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें और मेडिटेशन या योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।