Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मीरा राजपूत की तरह चेहरे पर चाहिए ‘डिवाइन ग्लो’ तो ये 2 घरेलू नुस्खे आज से ही कर दें स्टार्ट

मीरा राजपूत स्किन केयर के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल बहुत अधिक करती हैं।

मीरा राजपूत की तरह चेहरे पर चाहिए ‘डिवाइन ग्लो’ तो ये 2 घरेलू नुस्खे आज से ही कर दें स्टार्ट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 5, 2022 5:01 PM IST

Tips to get healthy skin like Mira Rajput:मीरा राजपूत भले ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं हैं लेकिन, उनकी फौन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor's wife) की पत्नी और बिजनेस वूमन मीरा राजपूत अपनी खिलखिलाहटभरी स्माइल और अपनी हेल्दी स्किन (Mira Rajput Kapoor Skin) के लिए मशहूर हैं। मीरा राजपूत कपूर अपने इंस्टारग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और साथ ही अपने ब्यूटी सीक्रेट्स (Mira Rajput Beauty Secrets) भी। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी मीरा राजपूत के चेहरे पर ग्लो बना रहता है और वो हमेशा फ्रेश और एनर्जेटिक दिखायी देती हैं।

घरेलू नुस्खे हैं मीरा राजपूत की हेल्दी स्किन का सीक्रेट

बात की जाए मीरा के स्किन केयर रूटीन की तो मीरा राजपूत नेचुरल चीजों का इस्तेमाल बहुत अधिक करती हैं। हल्दी, शहद, गुलाब जल जैसे नेचुरल ब्यूटी इंग्रीडिएंट्स की मदद से मीरा अपनी स्किन को नरिशमेंट देती हैं और उसके हेल्दी रखने की कोशिश करती हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपकी स्किन को भी देगें हेल्दी ग्लो। आइए जानें कौन-से हैं वो ब्यूटी सीक्रेट्स। (Tips to get healthy skin like Mira Rajpoot in Hindi.)

Also Read

More News

हेल्दी ग्लो के लिए शहद और हल्दी से बना फेस पैक

दादी-नानी के जमानों से इस्तेमाल होने वाले शहद और हल्दी के नुस्खे को लगभग हर लड़की कभी ना कभी ट्राई करती ही है। मीरा राजपूत भी अंबा हल्दी और शहद से बना फेस पैक (honey and turmeric face pack) अपने चेहरे पर लगाती हैं। दरअसल मीरा हल्दी और शहद इसलिए लगाती हैं क्योंकि,यह एक ऐसा नुस्खा है जो उनकी मां ने उनसे शेयर किया था और हल्दी-शहद का लेप हर स्किन टाइप (skin types) के लिए सूटेबल माना जाता है। वहीं, हल्दी और शहद लगाने से स्किन को और भी कई फायदे हो सकते हैं जैसे-

  • शहद में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) और एंटी-बैक्टेरियल (antibacterial) गुण होते हैं जो बैक्टेरिया और पिम्पल्स की समस्या को कम करते हैं।
  • हल्दी एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। इसीलिए, जब हल्दी औऱ शहद के फेस पैक को हाथों से रगड़कर साफ किया जाता है तो इससे, हल्दी त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स की परत को साफ कर देता है। जिससे स्किन पर ग्लो आता है।

सन डैमेज से बचने के लिए करें कच्चे दूध से चेहरा साफ

स्किन केयर में कच्चे दूध का भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन, मीरा राजपूत की तरह बहुत कम लोगों को ही इस बारे में पता है। जी हां, कच्चे दूध से चेहरा साफ करने से सन डैमेज और टैनिंग जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। यह एक पुराना नुस्खा है जिसे मीरा राजपूत हमेशा से इस्तेमाल करती रही हैं। मीरा ने यह बात खुद स्वीकार की है कि वे ना केवल अपने चेहरे बल्कि अपने बच्चों के चेहरे पर भी कच्चा दूध लगाती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के तरीके (Ways to use raw milk in skin care routine)

पहला तरीका- गुलाब जल के साथ

  • सुबह-शाम चेहरे की सफाई के लिए कच्चे दूध (Raw Milk) में बराबर मात्रा में गुलाब जल (Rose water) मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे पर इससे मसाज करें।
  • 5-10 मिनट तक चेहरे की मालिश करने के बाद गीली रूई से चेहरा साफ करें।

दूसरा तरीका-नमक के साथ

  • कच्चे दूध में चुटकीभर नमक मिलाएं और उससे चेहरे की मालिश करें।
  • 3-4 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरा तुरंत ठंडे पानी से साफ कर लें।