... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 3:11 PM IST
आजकल लड़कियां सुंदर दिखने के लिए किसी भी तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट कराने के लिए तैयार हैं। जाहिर है लड़कियों की खूबसूरती में बालों का सबसे पहला स्थान है। बेजान, रूखे और बहुत ही सिंपल बाल आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। बालों को सुंदर बनाने के लिए लड़कियों में इन दिनों हेयर कलर कराने की होड़ लगी हुई है। इस ग्रुप में मेरी वाइफ भी शामिल हो गई है। उसने हाल ही में घर में अपने हेयर कलर किए हैं। जानिए घर पर हेयर कलर करने का उसका एक्सपीरियंस कैसा रहा।
पहले मेरी वाइफ ने अपने हेयर पर गोल्डन ब्राउन कलर किया था लेकिन इस बार वो रेड कलर ट्राई करना चाहती थी। इसके लिए उसने बालों को बीच से कंघी करके चार हिस्सों में बांट दिए। इसके बाद एक के बाद एक हिस्से को जड़ से लेकर टिप तक कलर किया। आपको बता दें कि सैलून में इस काम में बीस मिनट लगते हैं, मेरी वाइफ ने यह काम केवल दस मिनट में कर लिया था।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
हेयर कलर करने से पहले उसने कई बातों का ध्यान रखा। इसलिए अगर आप भी घर पर अपने हेयर कलर करने की सोच रही हैं, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसका सबसे बड़ा फायदा
घर पर हेयर कलर करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप्प कभी भी चाहें अपने बालों का एक नया लुक दे सकती हैं। जाहिर है इसके लिए आपको पार्लर में काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock