मौसम बदलने के साथ आपकी स्किन पर भी उसका असर दिखने लगता है। हवा में बढ़ती ठंडक, रुखापन और उमस का सीधा प्रभाव पड़ता है हमारी स्किन पर और वो बेजान दिखने लगती है। ऐसे में हम बता रहे हैं 3 बेसिक स्किनकेयर टिप्स जो बदलते मौसम में भी आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं।
खूब पानी पीएं- हेल्दी रहने और गर्मी को मात देने का सबसे अच्छा तरीका है पानी। साथ ही हेल्दी स्किन पाने के लिए भी पानी पीना बहुत ज़रूरी है। जितना हो सके उतना पानी पीएं। आपके शरीर में जितने तरल पदार्थ जाएंगे आपकी त्वचा उतना ही ग्लो करेगी। अगर आप दक्षिण भारत के समुद्री तटों पर घूमने जा रहे हैं तो स्वादिष्ट और फायदेमंद नारियल पानी ज़रूर पीएं। यह न केवल लो-कैलोरी होता है बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन सी और आवश्यक मिनरल्स होते हैं जो त्वचा का पोषण करते हैं।
विटामिन सी वाली चीज़ें खाएं– बहुत अधिक ऑयली खाना खाने से पिम्पल होते हैं जो गर्मी की वजह से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इसलिए संतरा, कीवि और नींबू जैसे फल खाएं जिनमें विटामिन सी अधिक होता है। यह आपकी त्वचा में नमी बनाए रखते हैं और विटामिन सी त्वचा की झुर्रियों को भी रोकता है।
धूप में निकलें, लेकिन ज़रा संभल कर- अगर किसी दिन आप धूप में खेलने या घूमने जाती हैं तो घर वापस आने के बाद नैचुरल एंटी-टैन फेस पैक और पील ऑफ मास्क लगाएं। अगर आपके पील ऑफ पैक में संतरा या संतरे का छिलका है तो वह आपकी त्वचा के लिए और फायदेमंद होगा। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी त्वचा को निखारने के साथ नैचुरल क्लिंजर का भी काम करते हैं। इसी तरह शहद जैसी चीजें जिनमें एंटी-बैक्टेरिअल तत्व होते हैं जो त्वचा को राहत भी देते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.