लीजा हेडन ने तीसरे बच्चे को जन्म देने के बाद इस तरह रखा अपनी खूबसूरती का ख्याल, मां बनी महिलाएं जरूरी करें फॉलो

इस लेख में हम आपको इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताएंगे, जिससे आप डिलीवरी के बाद भी अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 3, 2021 4:18 PM IST

After Delivery skin care routine in hindi: मां बनना दुनिया के खूबसूरत अनुभव में से एक है लेकिन जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। जहां एक तरफ महिलाओं को मां बनने की खुशी होती है तो वहीं दूसरी ओर उनकी त्वचा में आते बदलाव उन्हें परेशान करने लगती है। मां बनने के बाद ज्यादातर महिलाएं अपना ख्याल नहीं रख पाती और उनकी स्किन ढीली होने के साथ-साथ डल व डस्की होती चली जाती है। अगर आपने भी हाल में ही बच्चे को जन्म दिया है और आपकी स्किन भी ऐसी होती जा रही है तो इस लेख में हम आपको इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताएंगे, जिससे आप डिलीवरी के बाद भी अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।

प्रेग्नेंसी के बाद स्किन से जुड़ी परेशानी

बच्चे को जन्म देने के बाद त्वचा में आए बदलाव का अनुभव करना कोई मामूली बात नहीं है। आपको बता दें कि प्रसवोत्तर के दौरान कुछ महिलाओं को स्किन टेक्सचर, मुंहासे, काले घेरेके साथ-साथ खिंचाव के निशान और पिगमेंटेशन में भी काफी बदलाव का अनुभव करना पड़ता है। यह बदलाव आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों का परिणाम है। दरअसल, बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद महिलाओं के हॉर्मोन का स्तर तेज़ी से गिरता है। जिसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन शामिल हैं। इसलिए अपनी स्किन की देखभाल करना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे टिप्स, जो देंगे आपकी स्किन को नया निखार।

स्किन की ऐसे करें देखभाल

स्किन को करें क्लीन और एक्सफोलिएट

त्वचा की देखभाल के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है उसे साफ रखना। जिसके लिए आपको केमिकल फ्री क्लींज़र का उपयोग करना चाहिए। इससे आप ना केवल खूबसूरत दिखेंगे बल्कि अच्छा भी महसूस करेंगे।

स्किन को करें मॉस्चराइज

केमिकल फ्री क्लींर के बाद अब हम बात करते हैं त्वचा को अच्छी तरह मॉइस्चराइज़ करने की। अपनी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के लिए आपको हमेशा मॉइस्चराइजिंग क्रीम की ज़रूरत नहीं होती। इसके लिए फेस ऑयल ही काफी है। जो आपकी त्वचा को मुलायम बनाने और ग्लो करने में मदद करती है। आपको बता दें कि फेस ऑयल आपके डिलीवरी के बाद होने वाले पिगमेंटेशन और खिंचाव के निशान को भी कम करता है।

फेस मास्क को करें यूज

अब हम बात करते हैं फेस मास्क की जो आपकी त्वचा को निखारता है और उसे अच्छी तरह से साफ करता है। स्किन को साफ करने के लिए अगर आप चारकोल फेस मास्क का इस्तेमाल करें तो इसका परिणाम काफी प्रभावी होगा। ये आपके त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ पोर्स को खोलता है और डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है। अगर आप आलस महसूस कर रहे हैं या आप जल्द से जल्द स्किन को साफ करना चाहते हैं तो चारकोल फेस मास्क आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.