
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 24, 2019 1:17 PM IST
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए टिप्स।
विंटर सीजन ( Winter Hair problems) ब़ॉडी, श्वसन तंत्र और यहां तक कि हमारी स्किन और बालों को भी नुकसान ( Tips for Winter Hair care) पहुंचा सकता है। इसीलिए, ऐसी किसी भी ग़लती से बचना चाहिए। जो, सर्दियों में इस तरह के नुकसान की सम्भावना बढ़ा देता है। ऐसी ही एक आदत है, सही डायट ना लेना।( Tips for Winter Hair care) चूंकि, डायट शरीर का पोषण करने के अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने और बालों तथा स्किन की हेल्थ सुधारने में भी मदद करती है। इसीलिए, सर्दियों में हेल्दी बालों के लिए अपनी डायट में ऐसी चीज़ें इन्क्लूड करनी चाहिए। जो, बालों की समस्याओं को कम करने में मदद करती हों।
अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा अधिक रखें। चूंकि, बालों के निर्माण में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, डायट के माध्यम से प्रोटीन वाली चीज़ें अधिक खाने से आपके बाद हेल्दी और मज़बूत बनेंगे।
यह एक ऐसा तत्व है जो बालों को ना केवल मज़बूत बनाता है। बल्कि, उनकी चमक और नमी भी बढ़ा देता है। इसीलिए, इस हेल्दी फैट का स्रोत मानी जाने वाली चीज़ों का सेवन करें। जिसमें, सोयाबीन के अलावा कैनोला ऑयल, फ्लैक्सीड और चिया सीड्स जैसे हेल्दी फूड्स का नाम शाामिल है।
हेयर लॉस की परेशानी को दूर करने के लिए विटामिन ए आपके काम आ सकता है। क्योंकि, यह बालों के पतले होने की प्रक्रिया को रोकता है। इसके, स्रोत के तौर पर डायट में कद्दू के बीज या पम्पकिन सीड्स, गाजर, टमाटर, अंडे शामिल करें। तो वहीं, दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स भी प्रोटीन का अच्छा वेजिटेरियन स्रोत हैं। उनका, सेवन करने से भी फायदा होगा।
बालों की ग्रोथ को मदद करने वाले तत्वों में ज़िंक भी शामिल है। इसे, अपनी डायट के माध्यम से प्राप्त करने की कोशिश करें। तिल के बीज, अंडा और अन्य पोल्ट्री प्रॉडक्ट्स, चने, बादाम, मटर, लोबिया और दही ज़िंक का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। इसकी, अच्छी मात्रा मशरूम, बीन्स और काजू में भी होती है। इन्हें, अपने रोज़ाना के भोजन में जगह दें। ताकि, हेयर लॉस की समस्या से जल्द राहत पाना आसान हो।