Waxing at Home : अनवांटेड हेयर से हैं परेशान? लॉकडाउन में घर पर वैक्सिंग करें इन टिप्स के साथ

लॉकडाउन के बाद महिलाओं को अपने रेग्यूलर और मंथली ब्यूटी ट्रीटमेंट्स (Beauty Treatments) नहीं मिल पाए। जिसका असर उनकी स्किन (Skin problems) पर दिखायी पड़ने लगा है। ऐसी ही एक प्रॉब्लम है वैक्सिंग (Waxing) ना करा पाना। ज़्यादातर महिलाओं को वैक्सिंग ना करा पाने का दुख है। लेकिन, हम आपको बताते हैं कुछ आसान तरीके, जिससे, आप लॉकडाउन में खुद अपने घर पर कर सकेंगी वैक्सिंग। ( Tips for Waxing at Home in hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 16, 2021 7:44 PM IST

Tips for Waxing at Home: लॉकडाउन में लड़कियों और महिलाओं के ब्यूटी केयर रूटीन में बड़ी अड़चन आयी है। क्योंकि, कोरोना वायरस (Coronavirus) की ख़बरों ने जैसे ही ज़ोर पकड़ा, सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले सैलोन और ब्यूटी पार्लर्स को भी बंद कर दिया गया। लेकिन, इसके बाद महिलाओं को अपने रेग्यूलर और मंथली ब्यूटी ट्रीटमेंट्स (Beauty Treatments) नहीं मिल पाए। जिसका असर उनकी स्किन (Skin problems) पर दिखायी पड़ने लगा है। ऐसी ही एक प्रॉब्लम है वैक्सिंग (Waxing) ना करा पाना। ज़्यादातर महिलाओं को वैक्सिंग ना करा पाने का दुख है। लेकिन, हम आपको बताते हैं कुछ आसान तरीके, जिससे, आप लॉकडाउन में खुद अपने घर पर कर सकेंगी वैक्सिंग। ( Tips for Waxing at Home in hindi)

घर पर वैक्सिंग कैसे की जा सकती है?

हेयर-फ्री ग्लोइंग और स्मूद स्किन पाने के लिए आप घर पर वैक्सिंग कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस ज़रूरत पड़ेगी वैक्सिंग वाइप्स और हॉट वैक्स की। अगर आपके पास वैक्स का डिब्बा नहीं है तो आप घर में वैक्स भी तैयार कर सकती हैं।

वैक्स बनाने का तरीका

  • 2 कप चीनी में आधा कप नींबू का रस मिलाएं। इसमें, 50 मिली तक पानी मिलाएं।
  • अपनी पसंद के हिसाब से इसमें फ्लेवर या इसेंशियल ऑयल्स भी मिला सकते हैं। जिससे, वैक्स में खूश्बू आएगी।
  • इस मिश्रण को किसी बर्तन में पलटें। फिर, गैस पर पकने के लिए रखें।
  • मध्यम आंच पर मिश्रण को लगातार चलाते रहें हुए पकाएं। यह जब पिघल जाए और सिरप की तरह तैयार हो जाए तो आंच कम करें। शक्कर जब सुनहरे रंग ही हो जाए तब इसे, आंच से उतार लें।
  • वैक्स तैयार हो चुकी है। इसे, किसी कांच के जार में पलट लें। 2-3 घंटे ठंडा होने दें।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • वैक्सिंग के लिए किसी बड़े बाउल में गुनगुना पानी लें। इसमें एक छोटी कटोरी में ज़रूरत भर का वैक्स भरें और उसे थोड़ी देर गर्म होने दें।
  • फिर, किसी बटर नाइफ या लकड़ी के स्पैटुला की मदद से इस वैक्स को अपनी स्किन पर लगाएं।
  • वैक्स लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह बहुत अधिक गर्म ना हो।
  • बालों के उगने की दिशा यानि ग्रोथ की उल्टी डिरेक्शन में वैक्स लगाना है।
  • अब वैक्सिंग स्ट्रिप को इस गर्म वैक्स पर रखें और दबाएं।
  • फिर, इसे दूसरी तरफ से, हल्के प्रेशर के साथ लेकिन तेज़ी से खींचें। इससे, आपकी स्किन पर मौजूद अनवांटेड बाल वैक्स से साथ साफ हो जाएंगे।
  •  इंग्रोन हेयर या छोटे-छोटे बाल दिखें, तो उन्हें हटाने के लिए आप दोबारा वैक्स अप्लाई कर सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.