
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 30, 2018 2:47 PM IST
शादी के गहने दुल्हन की पूरे लुक को ही खास बना देते हैं इसलिए जब वह अपने जिंदगी के इस सबसे स्पेशल दिन के लिए ज्वैलरी लेने जाती है तो हर चीज यूनिक और स्टाइलिश ही चुनती है। अगर बात मांग टीके की करें तो इससे दुल्हन को डिफरैंट और ग्रैसफुल लुक मिलता है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप खुद के लिए ट्रैंडी मांग टीका ढूढ रही है तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।
1. बड़ा मांग टीका
शादी वाले दिन बोल्ड लुक पाने के लिए ऑवर साइज्ड मांग टीका भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का मांग टीका आपको खूबसूरत लुक देगा।
2. छोटा पेंडेंट स्टाइल मांग टिका
छोटे पैंडेंट वाले मांग टिके काफी साल से फैशन में है। स्टाइलिश और एलिगेंट लुक पाने के लिए इस तरह का मांग टीका पहन सकते हैं।
3.झूमर या पास
इस तरह का मांग टीका बॉलीवुड स्टार से लेकर आम दुल्हनों को बहुत पसंद आता है। ज्यादातर दुल्हने झुमर और पासा स्टाइल पहना पसंद कर रही हैं।
4. माथा पट्टी
यह अलग स्टाइल का टीका है। इस माथा पट्टी से दुल्हन का पूरा माथा कवर हो जाता है। यह मांग टीका गोल चेहरे वाली लड़कियों पर ज्यादा अच्छा लगता है।
5.राजस्थानी मांग टीका
राजस्थानी मांग टीका स्टाइलिश व ग्लैमरस लुक देता है। यहीं कारण है कि आजकल ज्यादातर लड़कियां इस तरह का टीका अपनी शादी पर ट्राई करती हैं।
स्रोत: Samachar Bharti.
चित्रस्रोत: Shutterstock.