
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 2, 2020 4:58 PM IST
Skin Care Tips : क्या आपने कभी की है स्किन फास्टिंग? जानिए इसके फायदे और करने का सही तरीका।© Shutterstock.
आपने वजन कम करने के लिए तरह-तरह की फास्टिंग की होगी, पर क्या कभी अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए फास्टिंग की है? कहीं यह सुनकर हैरान तो नहीं हो गए आप? जी हां, स्किन को स्वस्थ (Healthy skin) रखने का यह एक जापानी तरीका है। स्किन फास्टिंग (Skin Fasting) जापान में बहुत इस्तेमाल किया जाता है और इन दिनों वहां त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए इसका काफी यूज हो रहा है। आपने देखा भी होगा कि जापानी लोगों की त्वचा कितनी सॉफ्ट, साफ-सुथरी नजर आती है। स्किन फास्टिंग (Skin Fasting Benefits) से होता है उनके चेहरे पर ऐसा कमाल। चलिए जानते हैं क्या है स्किन फास्टिंग (What is skin fasting) और इसे करने का तरीका...
जापान के लोग स्किन फास्टिंग खूब करते हैं। जब आप वजन कम करने के लिए फास्टिंग के तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, तो उसमें आपको भूखे रहना पड़ता है, लेकिन स्किन फास्टिंग (skin fasting in hindi) में आपको अपनी त्वचा को भूखा रखना होता है। इस तरीके से आप अपनी त्वचा को डीटॉक्स कर पाते हैं। स्किन के रोम छिद्र खुलते हैं। त्वचा खुलकर सांस ले पाती है। इससे चेहरा निखरता है। त्वचा में अलग सी चमक भी आती है।
यदि आप चेहरे की त्वचा को आकर्षक, साफ-सुथरा, बेदाग और एक्ने फ्री बनाना चाहते हैं, तो केमिकल युक्त स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करें। इनसे त्वचा में मौजूद प्राकृतिक तेल धीरे-धीरे खत्म होने लगती है, जिससे स्किन रूखी, बेजान और डल हो जाती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आप स्किन फास्टिंग कर सकते हैं। स्किन फास्टिंग करते समय आपको अपनी त्वचा पर एक से दो दिनों तक ना तो कोई मेकअप प्रोडक्ट्स और ना ही कोई स्किन प्रोडक्ट्स जैसे लोशन, क्रीम आदि का इस्तेमाल करने से पूरी तरह से बचना होता है।
Coconut Oil For Skin: चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
जिनकी त्वचा ऑयली है और मुंहासे भी अधिक निकलते हैं, उन्हें स्किन फास्टिंग करने से बचना चाहिए। कई लोग मुंहासे पर आयुर्वेदिक लोशन अप्लाई करते हैं। ऐसे में दो दिन फास्टिंग करने से आप लोशन अप्लाई नहीं कर पाएंगे। इससे मुंहासों में दर्द या पस भी बन सकता है। यदि मुंहासे नहीं होते हैं, तो आप स्किन फास्टिंग कर सकते हैं। हालांकि, स्किन फास्टिंग में ऐसा नहीं है कि कुछ भी चेहरे पर यूज नहीं कर सकते हैं। आप कॉस्मेटिक और मेकअप प्रोडक्ट्स का यूज ना करें, लेकिन हल्के-फुल्के नेचुरल होम रेमेडीज का इस्तेमाल करना चेहरे के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है। गर्मी के दिनों में त्वचा की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। क्लिंजिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन का यूज आप नियमित रूप से करें।
स्किन और बालों में जान डालता है एलोवेरा बटर, जानें बनाने का सही तरीका
Oily Skin Care: गर्मी में इन घरेलू उपायों से पाएं तैलीय त्वचा पर होने वाली समस्याओं से छुटकारा
होममेड फेस स्क्रब में भूलकर भी ना करें इन 4 हार्श चीजों का इस्तेमाल, त्वचा को हो सकता है नुकसान