
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 12, 2020 7:06 PM IST
Image credits by: सही हेयर ऑयल चुनने के लिए टिप्स।
Selecting Right Hair Oil: हेयर ऑयल (Hair Oil) बालों को पोषण देते हैं। जिससे, बालों और स्कैल्प की समस्याएं कम होती हैं। नैचुरल इसेंशियल ऑयल्स यानि प्राकृतिक तेलों को बालों और स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है। क्योंकि, इनमें विटामिन ई जैसे नैचुरल तत्व होते हैं। लेकिन, हर तरह की हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स के लिए एक ही तरह का तेल इस्तेमाल करने से ज़्यादा फायदे नहीं होते। इसीलिए, अपने बालों समस्याओं के आधार पर ही चुनें हेयर ऑयल। (Selecting Right Hair Oil)
Hair Fall Natural Remedies: हेयर फॉल रोकता है लैवेंडर ऑयल, ड्राई हेयर की समस्या से भी मिलती है निजात
बालों के झड़ने की समस्या से परेशान लोग बादाम का तेल (almond oil benefits) चुन सकते हैं। क्योंकि, इसमे मौजूद विटामिन डी और विटामिन ई के अलावा कैल्शियम और मैग्नेशियम बालों को मज़बूती देते हैं। (hair care tips in hindi), जिससे, बालों का झड़न कम होता है। (right oil for hair fall)
जोजोबा-ऑयल बालों की ड्राईनेस दूर करता है। इसमें, बादाम का तेल मिलाकर भी सिर की मसाज की जा सकती है। दरअसल, बहुत ड्राई बालों को अधिक मॉश्चराइजेशन की ज़रूरत पड़ती है। जिसके, लिए ये दोनों ही तेल बहुत अच्छे हैं।
Jojoba Oil: एक्ने मार्क्स से राहत के लिए जोजोबा ऑयल, हेल्दी स्किन और बालों के लिए भी है फायदेमंद
तिल के तेल की मालिश से शरीर को ऊर्ज़ा और गर्मी मिलती है। इससे, रक्त कोशिकाएं उत्तेजित होती हैं। जिससे, शरीर और सिर की त्वचा में भी ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। तिल के तेल से सिर की मसाज करें। इससे, हेयर फॉलिकल्स मज़बूत बनेंगे और रक्त का संचार सही रहने से आपके बालों के पतले यानि हेयर लॉस (home remedies for hair loss) होने की समस्या भी कम होगी। (sesame oil benefits)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.