hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें 5 तरीके, जिनसे स्किन पर आएगा निखार

How to make skin glow in winter : सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। आइए आपको कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 4, 2026 11:06 AM IST

Winter Skincare : सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। दऱअसल, ज्यादा गर्म पानी के इस्तेमाल, खुष्क हवाएं और खान-पान की गलत आदतों की वजह से स्किन रूखी और बेजान हो सकती है। ऐसे में अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने और उसकी नमी को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप सर्द मौसम में भी अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

सर्दियों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल

नहाने के तुरंत बाद लगाएं मॉइश्चराइजर

अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए कोशिश करें कि सर्दियों में भी आपकी स्किन मॉइश्चराइज्ड रहे। इसके लिए नहाने के तुरंत बाद त्वचा पर अच्छी किस्म का मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा की नमी लॉक हो जाती है, जिससे वह ड्राई नहीं होती। वहीं, जिन लोगों की त्वचा ज्यादा रूखी है, वे नहाने से पहले भीअपनी त्वचा पर जैतून का तेल या फिर नारियल का तेल लगा सकते हैं।

हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल

सर्दियों में अगर आप साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जो यह त्वचा को और ज्यादा खुष्क बना सकते हैं। दरअसल, ज़्यादातर साबुन बहुत हार्श होते हैं, जो स्किन का नेचुरल ऑयल निकाल देते हैं। इसकी वजह से त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है। ऐसे में अपनी स्किन को साफ करने के लिए साबुन की बजाय एक माइल्ड हाईड्रेटिंग क्लींजर चुनें, जो त्वचा कीनमी को हटाए बिना स्किन को साफ करे।

ज़्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें

सर्दियों में वैसे तो हर कोई गर्म पानी से नहाता है, लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पानी स्किन के लिए काफी नुकसानदायकसाबित हो सकता है। दरअसल, गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को हटा देता है, जिसकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए नहाने के लिए गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

अगर आप अपनी स्किन को हर मौसम में हाईड्रेट और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। सर्दियों की बात करें, तो इस मौसम में लोगों को प्यास कम लगती है, जिसकी वजह से पानी कम पिया जाता है। हालांकि, पानी न पीने से आपकी स्किन ड्राई होने लगती है। इसलिए सर्दियों में भी 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी के अलावा, आप सूप, हर्बल टी और नारियल पानी का सेवन करके भी खुद को हाईड्रेट रख सकते हैं।

रोज़ाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

सर्दियां हो या गर्मियां, हर मौसम में स्किन पर सनस्क्रीन लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। क्योंकि यूवी किरणें तेज़ धूप न होने पर भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर जाएं, क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें रूखेपन, झुर्रियां और टैनिंग का कारण बनती हैं।

Highlights

  • सर्दियों में चेहरे पर ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें।
  • रोजाना सनस्क्रीन लगाएं।
  • नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।