Tips for Pimple Free Skin: पिम्पल्स-फ्री स्किन पाने के लिए लगाएं चेहरे पर दही, मुहांसों के लिए ऐसे करें दही का इस्तेमाल

नैचुरल उत्पाद किसी भी प्रकार की  मिलावट से मुक्त होते हैं। इसी तरह इन्हें सुरक्षित रखने के लिए किसी खास प्रकार के केमिकल्स का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस तरह इनके इस्तेमाल से फायदे ज़्यादा और नुकसान कम होते हैं। पिम्पल्स, एक्ने या मुंहांसों से राहत पाने का एक ऐसा ही अच्छा और सेफ इग्रीडिएंट है दही।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 17, 2020 6:55 PM IST

Tips for Pimple Free Skin: पिम्पल्स(Pimples) की समस्या से राहत के लिए लड़कियां, महिलाएं और पुरुष भी नैचुरल चीज़ों (acne natural remedies) पर ज़्यादा विश्वास करते हैं। दरअसल, नैचुरल उत्पाद किसी भी प्रकार की  मिलावट से मुक्त होते हैं। इसी तरह इन्हें सुरक्षित रखने के लिए किसी खास प्रकार के केमिकल्स का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस तरह इनके इस्तेमाल से फायदे ज़्यादा और नुकसान कम होते हैं। पिम्पल्स, एक्ने या मुंहांसों से राहत पाने का एक ऐसा ही अच्छा और सेफ इग्रीडिएंट है दही।(Tips for Pimple Free Skin in hindi)

Fruits for Healthy Skin: स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाते हैं फलों से बने ये 3 फेस पैक,शहनाज़ हुसैन से जानें इनके इस्तेमाल करने का तरीका

स्किन इंफ्लेमेशन घटाने का नैचुरल नुस्खा है दही(Tips for Pimple Free Skin):

दही त्वचा की टोनिंग करने के साथ कई स्किन प्रॉब्लम्स को कम भी करता है। इसीलिए, इसको पिम्पल्स कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।इसमें, नैचुरल लैक्टिक एसिड्स होते हैं। जो त्वचा पर कारगर साबित होते हैं। दही का लेप करने से स्किन को राहत मिलती है। यह स्किन इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करता है। जिससे, त्वचा की जलन और सूजन भी कम होती है।(home remedies for pimples)

Skincare in Winters: सर्दियों में ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से बचने के लिए ऐसे करें त्वचा की देखभाल ऑयली स्किन केयर के लिए भी टिप्स

पिम्पल्स के लिए ऐसे करें दही का इस्तेमाल (ways to use curd for skin):

एक्ने वाली स्किन के लिए स्क्रब

जो, लोग बहुत अधिक पिम्पल्स वाली स्किन से परेशान हैं। वे 5 चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं।  इससे, 10-15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें और सूखने के बाद हल्के हाथों से स्किन को मसाज करें। इसे, मसाज करते हुए चेहरे से छुड़ाएं। इस तरह स्किन की स्क्रबिंग होगी और डेड स्किन सेल्स की परत भी हट जाएगी।

Skin Detoxification in Winters: पार्टी सीज़न के बाद करें स्किन को डिटॉक्स, फॉलो करें ये 3 स्किन डिटॉक्सिफिकेशन टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source