hamburger icon
A
Read in English

ऑयली स्किन वाले अपनाएं ये 3 टिप्स, नहीं होगी मुंहासे की समस्या

तेलीय त्वचा वाले लोग लगातार व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स की समस्या से भी जूझते हैं जिनसे छुटकारा पाना उन्हें लगभग नामुमकिन लगता है। ऐसी स्किन पर क्रीम या किसी अन्य दवाओं या प्रॉडक्ट का एक्सपेरिमेंट भी कई बार भारी पड़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 14, 2020 5:46 PM IST

ऑयली स्किन वाले अपनी चिपचिपी और ग्रीसी स्किन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। उन्हें आए दिन मुंहासे और ग्रीसी स्किन की समस्या रहती है। तेलीय त्वचा वाले लोग लगातार व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स की समस्या से भी जूझते हैं जिनसे छुटकारा पाना उन्हें लगभग नामुमकिन लगता है। ऐसी स्किन पर क्रीम या किसी अन्य दवाओं या प्रॉडक्ट का एक्सपेरिमेंट भी कई बार भारी पड़ जाता है। अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है और मानसून के समय में आपकी परेशान और भी बढ़ गई है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आपकी ये समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

oily skin

चेहरा साफ करने में देर न करें

ऑयली स्किन वालों के लिए यह जरूरी है कि वह अपनी स्किन को पूरी तरह साफ रखें। इससे आपकी स्किन पर एक्सट्रा ऑयल नहीं रुकता है और पिंपल्स भी नहीं होते हैं। इसके लिए आपको कोई जेल बेस्ड क्लीनजर खरीदकर उससे दिन में कम से कम 3 बार अपना चेहरा धोना चाहिए। जब भी कोई क्लीनजर खरीदें तो चेक कर लें कि वह ऑयल फ्री होना चाहिए। कोशिश करें कि कोई ऐसा क्लीनजर खरीदें जिसमें नीम, शहद, टी ट्री ऑयल या हल्दी जैसी इन्ग्रीडेंट हों।

हफ्ते में 2 बार स्क्रब करें

सप्ताह में दो बार अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे वाइटहेड्स, पिंपल्स, मुंहासे आदि को कम करने के लिए आवश्यक है। इससे स्किन के पोर्स में जमा तेल बाहर निकल जाता है जिससे मुंहासे नहीं होते हैं।

face scrub

अल्कोहल बेस्ड टोनर यूज़ करें

ऑयली वालों को हमेशा अल्कोहल बेस्ड टोनर का यूज़ करना चाहिए। इससे पोर्स के अंदर गंदगी नहीं जाती है और उन्हें आसानी से बंद होने में मदद मिलती है। यह सीबम उत्पादन को नियंत्रित करके एक्स्ट्रा ऑयल को खत्म करने में भी मदद करता है। आप अपनी त्वचा को टोन करने के लिए गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं।