Tips for Healthy Lips: चाहिए हेल्दी लिप्स तो रखें इन बातों का ध्यान
Tips for Healthy Lips: चाहिए हेल्दी लिप्स तो रखें इन बातों का ध्यान
ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन हेल्दी लिप्स के लिए डायट पर ध्यान देने की सलाह देती है। शहनाज़ के मुताबिक, गुलाबी और सुंदर होंठों के लिए विटामिन ए, सी और बी2 का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Published : January 22, 2020 10:12 AM IST
होठों की सेहत डायट पर भी निर्भर होती है। इसीलिए, ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन हेल्दी लिप्स के लिए डायट पर ध्यान देने की सलाह देती है। शहनाज़ के मुताबिक, गुलाबी और सुंदर होंठों के लिए विटामिन ए, सी और बी2 का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए हर मौसम में आपको निम्बू , पका पपीता, टमाटर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां,बादाम, ओट्स और दूध से बने उत्पादों को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
चाहिए हेल्दी लिप्स ( Tips for Healthy Lips) तो रखें इन बातों का ध्यान (Shahnaz Hussein Tips):
गर्म भोजन, दूध, चाय,कॉफी आदि के लगातार सेवन से होंठों की सुन्दरता तथा कोमलता खराब होती है। इसलिए इन पदार्थों का सेवन करने से पहले इन्हें सामान्य तापमान तक आने दें तथा उसके बाद ही अपने होंठों से लगायें।
अपने होंठों को धोने के बाद एक मुलायम तौलिये से हल्के से रगड़ें , ताकि अपके होंठों से मृतक कोशिकायें निकल जाए।
कई महिलाओं को होंठों पर बार बार जीभ घूमते अक्सर देखा जा सकता है। इससे, होंठों की नमी में कमी आती है तथा होंठ शुष्क हो जाते हैं जबकि होंठों की सुन्दरता के लिए मुलायम होंठ आवश्यक होते हैं।
होंठों में रक्त का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए होंठों की नियमित मसाज बहुत जरुरी समझी जाती है। होंठों में नियमित रक्त प्रवाह से ही होंठों में गुलाबी रंगत आती है।
होंठों को मुलायम रखने के लिए आप उनपर रोज दूध की मलाई लगाकर करीब एक घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से धो दें।
डार्क लिप्स (Dark Lips):
चुकन्दर के रस में देशी घी लगाकर होंठों पर रात को लगाने से होंठों की रंगत गुलाबी हो जाती है।
अगर आपके होंठ काले हो गए हैं तो इन्हें गुलाबी रंग देने के लिए दूध की मलाई में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लगाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.