Hair Care in Monsoon: मानसून में बालों के गिरने से हैं परेशान, इस समस्या से ऐसे पाएं निजात

Tips for hair care in Monsoon: मानसून में अधिकतर लोग खासकर महिलाएं बालों के टूटने-झड़ने से परेशान रहती हैं। इस मौसम में बालों का उलझना, डैंड्रफ की समस्या भी कॉमन है। जानें, मानसून में बालों की देखभाल के 10 टिप्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 24, 2020 11:58 PM IST

Hair Care tips in Monsoon : मानसून की शुरुआत होने ही वाली है। इस मौसम में लोग बालों के टूटने-गिरने से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों का इस दौरान खास ख्याल रखने की जरूरत है। दरअसल, रेनी सीजन में वातावरण में उमस काफी बढ़ जाता है। उमस के कारण स्कैल्प चिपचिता रहता है और इसकी साफ-सफाई और बालों की सही देखभाल ना की जाए, तो बालों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसून में अधिकतर महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। साथ ही, बालों का उलझना, डैंड्रफ की समस्या कॉमन है। ओशिया हर्बल्स के निदेशक दिलीप कुंडलिया की ओर से कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स (Tips for hair care in Monsoon) सुझाए गए हैं, जिन्हें अपनाकर बालों से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है।

मानसून में बालों की देखभाल के सुझाव  (Tips for hair care in Monsoon)

1 बालों को टूटने से बचाने के लिए इन्हें झाड़ते वक्त एक चौड़े दांतदार कंघी का ही प्रयोग करें।

2 कंघी हमेशा नीचे से शुरू कर जड़ों तक करें। इससे बालों की गांठे सुलझ जाएंगी और ये कम टूटेंगे।

3 शैम्पू लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि बाल अच्छे से गीले हों और बालों को धोते वक्त गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

4 आपके स्किन की ही तरह बालों को भी हाइड्रेशन की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हमेशा संतुलित प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें और अपनी डायट में खूब सारी फलों व सब्जियों को शामिल करें।

5 बालों में कंडीश्नर लगाकर इसे कुछ समय तक के लिए छोड़ दें। (Monsoon hair care tips)

6 बाल अगर रूखे हैं, तो क्रीम बेस्ड शैम्पू और कंडीश्नर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही हेयर मास्क अप्लाई करना न भूलें। इससे एक से दो महीने के लिए बालों में नमीं बरकरार रहेगी।

7 बेजान बालों में जान डालने के लिए 15 दिनों में एक बार तेल जरूर लगाएं (Tips for hair care in Monsoon in hindi)। इसे लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से इसे अच्छे से धोकर कंडीश्नर अप्लाई कर लें। महीने में एक बार प्रोटीन से समृद्ध स्पा भी करवाए, जिससे जड़ों में नमीं को बरकरार रखने में मदद मिले।

8 जिनके बाल हमेशा फ्लैट या चिपटे रहते हैं, वे ऐसे शैम्पू व कंडीश्नर का प्रयोग करें, जिनसे बालों में एक्स्ट्रा वॉल्यूम ऐड हो। फ्लैट हेयर की समस्या का सामना, उन्हें अक्सर करना पड़ता है, जिनके बाल पलते व ऑयली होते हैं।

9 ऑयली हेयर/स्कैल्प के लिए लाइटवेट शैम्पू और कंडीश्नर सबसे उपयुक्त है। जेल बेस्ड प्रोडक्ट सबसे उत्तम है, इनसे बाल चिपचिपे नहीं रहते हैं।

10 डैंड्रफ से निपटना है, तो एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें। केमिकल से बने उत्पादों का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इनसे गंदगी आदि के जड़ों में बसने की आशंका बनी रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source