
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 12, 2020 10:00 PM IST
Tips for Hair Care during Lockdown: घर में हैं ढेर सारे काम और गर्मी से बाल हो रहे हैं डल, तो लॉकडाउन में आज़माएं ये 6 हेयर केयर टिप्स
Tips for Hair Care during Lockdown: कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) से बचने के लिए पूरी दुनिया के करोड़ों लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के ज़रिए लोग अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को अपने घरों में रोज़मर्रा के काम करने पड़ रहे हैं। खासकर, महिलाओं के लिए क्वारंटाइन (Quarantine) और लॉकडाउन (Lockdown) का समय बहुत मुश्किल है। ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन और बालों की केयर के लिए टाइम नहीं निकाल पातीं।
इसी के साथ गर्मियों का मौसम भी शुरु हो रहा है। जिसमें, बालों के लिए नये हेयर केयर रूटीन अपनाने पड़ते हैं। गर्मियों में बाहर निकलने पर जहां तेज़ धूप और प्रदूषण बालों का टेक्स्चर बिगाड़ देते हैं। वहीं, घरों में रहने वाले लोगों के स्कैल्प में बहुत अधिक पसीना और चिपचिप होती है। जिसकी वजह से स्कैल्प की स्किन और बालों की हेल्थ प्रभावित होती है। ऐसे में क्वारंटाइन में अगर आपकी भी यही समस्या है, तो इन आसान तरीकों से आप अपने बालों और स्कैल्प का ख्याल रख सकती हैं। इस तरह आप आसानी से बालों की हेल्थ बनाएं रख सकते हैं। (Tips for Hair Care during Lockdown in hindi)
रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पीने की आदत अपनाएं। अब चूंकि, आप घर में ज़्यादातर समय बिता रही हैं। ऐसे में बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से फायदा होता है। पानी पीने से स्किन और बालों की हेल्थ भी अच्छी रहती है और आपको स्ट्रेस भी कम महसूस होता है।
सिर की मसाज करने से सिर की त्वचा यानि स्कैल्प के पोर्स एक्टिव हो जाते हैं। जिससे, ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे, तनाव से राहत भी मिलती है। गर्मियों में बालों की मसाज के लिए हल्के और कम चिपचिपे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। जोजोबा ऑयल और रोज़मेरी ऑयल गर्मियों में हेयर मसाज के लिए अच्छे होते हैं। इसी तरह नारियल का तेल भी भारतीय मौसम में एक अच्छा और फायदेमंद नुस्खा है, जिससे बालों की मसाज की जा सकती है।
घर में रहने की वजह से बालों की सप्ताह में 2 बार सफाई पर्याप्त होगी। लेकिन, अपने लिए सल्फेट-फ्री शैम्पू चुनें। ज्यादातर शैम्पूज़ में सल्फेट का इस्तेमाल होता है। सल्फेट (sulphates) बालों की नैचुरल नमी और तेल को कम कर देता है। जिससे, बालों की ड्राईनेस बढ़ती है और बाल टूटने-झड़ने लगते हैं। इसीलिए, अपने बालों में सल्फेट-फ्री शैम्पू लगाएं। शैम्पू के बाद कंडीशनर ज़रूर लगाएं। इससे बाल बिखरे-बिखरे नहीं लगेंगे और आपको उन्हें कोमल या मैनेजबल बनाने के लिए दोबारा चम्पी करने की ज़रूरत जल्द नहीं पड़ेगी। कंडीशनर लगाने से बाल सुलझे हुए लगते हैं जिससे, कंघी करने में आसानी होती है। इससे, बाल कंघी में फंसकर टूटते भी कम हैं।
इस मौसम में बालों को शैम्पू करते समय ठंडे पानी का ही प्रयोग करें। अगर गर्म पानी इस्तेमाल करना चाहती हैं तो बहुत हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें। ध्यान रखें, बहुत गर्म पानी के इस्तेमाल से बालों की ड्राईनेस बढ़ जाती है। जिससे, वे टूटकर गिरने लगते हैं।
हेयर मास्क बालों को मॉश्चराइज़ करता है। इसके अलावा टूटने-फूटने से बालों को बचाने और हेयर डैमेज़ को कम करने का भी काम करता है एक अच्छा हेयर मास्क। इसीलिए, सप्ताह में एक बार बालों में हेयर मास्क लगाएं। इसके लिए घर में मौजूद नैचुरल चीज़ें जैसे, अंडे, दही, मुल्तानी मिट्टी, बेसन और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं आप।
सफेद बालों को छुपाने के लिए केमिकल बेस्ड हेयर कलर्स की बजाय नैचुरल कलरिंग एजेंट्स का इस्तेमाल करें। हिना, मेंहदी और वेजिटेबल डाई बेस्ड हेयर कलर्स बालों की कलरिंग के बहुत ही सेफ हैं। इनके साइड-इफेक्टस का डर भी बहुत कम होता है। साथ ही इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स बालों का पोषण भी करते हैं।