क्या चेहरे पर चावल का पानी लगाने से स्किन बनती है हेल्दी ? जानें कैसे बढ़ती है चावल से सुंदरता

कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स चावल के पानी से चेहरा धोने की सलाह देते हैं, क्योंकि सुबह चावल के पानी से  चेहरा धोने से पिम्पल्स, ड्राईनेस और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याएं नैचुरली ठीक होने लगती हैं। यहां पढ़ें चावल का पानी चेहरे पर लगाने के फायदे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 7, 2020 12:16 AM IST

Tips for Glowing Skin: चावल ना केवल हमारी डायट का एक अभिन्न हिस्सा है बल्कि, कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाने के लिए भी चावल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। चावल, राइस, भात या किसी भी नाम से आप इसे जानते हों, लेकिन, इसके फायदे हर मौसम में एक जैसे होते हैं। डायरिया, पेट दर्द, कमज़ोरी और बुखार से जल्द ठीक होने के लिए चावल का पानी पिलाया जाता है। वहीं, चावल स्किन को भी हेल्दी बनाता है। इसीलिए, कुछ घरेलू ब्यूटी टिप्स ऐसी भी हैं जिनमें आपको चावल का पाउडर या चावल का पानी इस्तेमाल करते लोग दिख जाएंगे। (Rice Water For Healthy Skin)

क्या चावल का पानी बनाता है स्किन को हेल्दी ?

हेल्दी स्किन के लिए चावल को इस्तेमाल करने के 2 तरीके हैं। आप कच्चे चावल का आटा या पाउडर फेस पैक्स और बॉडी स्क्रब्स में मिलाकर इस्तेमाल करें। दूसरा, आप चावल के पानी से अपने बालों और स्किन को साफ कर सकते हैं। कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स चावल के पानी से चेहरा धोने की सलाह देते हैं, क्योंकि सुबह चावल के पानी से  चेहरा धोने से पिम्पल्स, ड्राईनेस और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याएं नैचुरली ठीक होने लगती हैं।

कोरिया में चावल के पानी से ब्यूटी प्रॉब्लम्स का इलाज एक बहुत ही कॉमन तरीका है। चावलों में अमीनो एसिड होते हैं। जो, त्वचा तथा बालों की सुंदरता बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करता है। चावल के पाउडर में फैरुलिक एसिड होता है जो कि एंटी-आक्सीडेंट तथा एंटी-इन्फलेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।

चावल के पानी से चेहरा धोने से होते हैं ये फायदे

  • स्किन की रंगत निखरती है, यह स्किन व्हाइटनिंग एजेंट के तौर पर काम करता है।
  • पिम्पल्स और एक्ने की समस्या होती है कम
  • चावलों का पानी त्वचा को मॉश्चराइज़ करता है।
  • सिर की त्वचा में चावल का पानी लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • चावल के एक मुट्ठी दानें पानी के साथ 20  मिनट के लिए भिगोकर रखें। फिर चावलों को छानकर इस पानी को अलग कर लें। फिर, इस पानी से अपने चेहरे को धोएं।
  • जो लोग पिम्पल्स या एक्ने की प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें भी चेहरे पर चावल का पानी लगाना चाहिए। चावल के पानी को आधे घंटे फ्रिज में रखें। फिर, इसे मुहांसों पर लगाएं।  नियमित एक या दो बार इस पानी को लगाएं।

चावल के पानी से मिलती है पिम्पल-फ्री त्वचा, ग्लोइंग स्किन से लेकर हेल्दी बालों के लिए ऐसे करें राइस वॉटर का प्रयोग

चाहती हैं ग्लोइंग स्किन, तो कभी ना करें ये 5 स्किन केयर मिस्टेक्स