सर्दियों में स्किन हो गयी है ड्राईनेस का शिकार, तो इन तरीकों से दे सकते हैं उसे भरपूर केयर और पोषण

कुछ साधारण बातों का ध्यान रखकर स्किन की ड्राईनेस की समस्या से राहत पा सकते हैं। (Dry Skin Care In Winters )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 8, 2021 3:26 PM IST

Dry Skin Care In Winter : ठंड का मौसम शुरू होने के साथ स्किन से जुड़ी कई समस्याएं (Winter Skin Problems) भी धीरे-धीरे दिखायी देने लगती हैं। हाथों की त्वचा का सूख जाना (dry hands), होंठ फटने (chapped lips) और चेहरे की त्वचा का रुखापन सर्दियों की सबसे कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स हैं। इसके साथ ही फटी एड़ियों और डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी त्वचा में नमी (Dry Skin) की कमी के ही संकेत देते हैं। जहां इन समस्याओं से राहत पाने के लिए विभिन्न स्किन केयर प्रॉडक्ट्स (Skincare products) आसानी से उपलब्ध हैं वहीं, कुछ साधारण बातों का ध्यान रखकर स्किन की ड्राईनेस (Skin Dryness) की समस्या से राहत पा सकते हैं। (Dry Skin Care In Winters In Hindi)

ठंडियों में बहुत अधिक ड्राई हो जाती है स्किन तो करें ये उपाय

नहाते समय ना करें यह गलती

सर्दियों के मौसम में लोगों को नहाना कम पसंद आता है। हालांकि, गर्म पानी से नहाना सर्दियों में (Hot water bath) आरामदायक महसूस होता है। लेकिन, गर्म पानी से बहुत देर तक नहाना सर्दियों में होने वाली ड्राई स्किन की समस्या (Dry Skin Problem In Winters)को गम्भीर बना सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ठंड से बचने के लिए बेशक गर्म पानी से नहाएं लेकिन पानी हल्का गर्म या गुनगुना हो। इसके अलावा 5-8 मिनट से अधिक समय तक नहीं नहाना चाहिए। (Hot shower side effects)

स्किन एक्सफॉलिएशन

त्वचा की ऊपरी सतह पर डेड स्किन सेल्स यानि मृत कोशिकाओं (Dead skin cells) की परत को साफ करने के लिए एक्सफॉलिएशन (exfoliation) एक अच्छा उपाय है। आपका स्किन टाइप (skin type) चाहे जो भी हो सर्दियों में एक्सफॉलिएट ज़रूर करना चाहिए। लेकिन, एक्सफॉलिएशन के लिए ऐसे तरीके अपनाएं जो आपकी स्किन के लिए सेफ और कम नुकसानदायक हों। जैसे बहुत से लोग नहाते समय शॉवर जेल (shower gel) और लूफा (loofah) से रगड़-रगड़कर त्वचा को साफ करते हैं। लेकिन, इससे त्वचा पर रैशेज़ हो सकते हैं और स्किन बहुत अधिक ड्राई हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं-

  1. सर्दियों में डेड स्किन की सफाई के लिए होममेड स्क्रब्स का इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि, बेसन, हल्दी और ओटमील से बने स्क्रब्स त्वचा पर कोमल होते हैं और इनसे स्किन के नेचुरल ऑइल्स भी बने रहते हैं।
  2. स्किन एक्सफॉलिएशन के लिए लिक्विड एक्सफॉलिएटर (liquid exfoliator) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सौम्यता के साथ स्किन की सफाई करता है और स्किन की ऊपरी परत को नुकसान भी नहीं पहुंचता।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में स्किन केयर से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने या त्वचा-संबंधी किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source