... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 20, 2020 1:09 PM IST
इन 5 ट्रिक्स से डबल चिन की समस्या को करें हाइड, गाल और गर्दन की चर्बी नहीं आएगी नजर
Tips For Double Chin: खूबसूरत और निखरी त्वचा हर कोई चाहता है। लेकिन कई छोटे-मोटे कारणों से हमारी खूबसूरती खराब हो जाती है। जिसके कारण चेहरे पर कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है डबल चिन की समस्या। इस समस्या से अधिकतर पुरुष और महिलाएं परेशान रहती हैं। डबल चिन (Tips For Double Chin) का मुख्य कारण चेहरे के आसपास जमा चर्बी है। चेहरे पर इस चर्बी के कारण ही गाल के नीचे मांस लटकने लगते हैं, जिसे लोग 'डबल चिन' का नाम दे देते हैं।
वजन को कम करके डबल चिन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसे भी कारण होते हैं, जिससे मोटापा कम नहीं होता है। इनमें अनुवांशिक कारण शामिल हैं। ऐसे में हम कुछ टिप्स और ट्रिक्स (Tips For Double Chin) अपनाकर अपने डबल चिन को छुपा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके, जिससे डबल चिन को सकता है हाइड-
ड्रेसअप सही तरीके से किया जाए, तो वे आपके शरीर के कई कमियों को छुपा सकता है। इसलिए जब भी ड्रेस पहनें, तो ऐसे कलर का चुनाव करें, जिससे आपके ड्रेस से लोगों की नजर ना हटे। इसके साथ ही थोड़ी ढीली ड्रेस पहनें, जिससे आपका लुक बेहतर नजर आए। आप चाहें, तो कॉलर वाली ड्रेसेज पहनें। इससे चेहरे के फैट को कुछ हद तक छिपाया जा सकता है।
हेयरस्टाइल से भी डबल चिन को छुपाया जा सकता है। यदि आपके बाद आपके गर्दन के आस-पास झूलते हैं, तो इससे डबल चिन आसानी से दिखने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने डबल चिन से ध्यान हटाने के लिए कई तरीके अपनाने चाहिए, जिससे डबल चिन को हाइड किया जा सके। खुले बालों की जगह आप पोनीटेल कर सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहें, तो बॉब कट हेयर स्टाइल से भी डबल चिन को छुपा सकती हैं।
डबल चिन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए आप अपने लिप्स को अट्रैक्टिव बनाएं। इसके लिए आप सही लिपस्टिक और मेकअप का इस्तेमाल करें। यदि आप बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाएंगी, तो इससे आपको होंठ काफी आकर्षक दिखेंगे। इसके साथ ही डबल चिन भी छिप जाएगी। लिपस्टिक लगाने के बाद लिप्स पर शाइनी लिप ग्लॉस लगाना ना भूलें।
आंखों और गालों को हाइलाइट करके आप अपने डबल चिन की समस्या को काफी हद तक छुपा सकते हैं। अगर आपके गर्दन के आसपास भी डबल चिन नजर आते हैं, तो अपने गाल को सटल ब्लशर की मदद से थोड़ा ज्यादा हाइलाइट करें। इसके साथ ही आंखों को हाइलाइट करने से भी गर्दन के हिस्से का मोटापा कम नजर आता है। दरअसल, बोल्ड मेकअप करने से आपके ये हिस्से अधिक हाइलाइट होते हैं, इसलिए लोगों की नजर आपको चिन पर नहीं जाती है।
इन ट्रिक्स को अपनाने के साथ-साथ आप डबल चिन को कम करने के भी उपाय अपनाएं। ताकि परमानेंट आप इसे खत्म कर करें। इसके लिए रोजाना फेस एक्सरसाइज करें। इन एक्सरसाइजेस से गाल और गर्दन पर जमा चर्बी खत्म हो जाती है।
हाथ बार-बार धोने से हो गए हैं रूखे और बेजान, तो इन घरेलू टिप्स से करें मुलायम
सावधान! लॉकडाउन में ना करें ये गलतियां, वरना स्किन हो सकती है खराब
चेहरे की जिद्दी झाइयों को कहें अलविदा, अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय
जानें, दाढ़ी बनाने के बाद आफ्टर शेव लोशन लगाना बेहतर है या फिटकरी?
Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ
ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी