Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Tips for anti-ageing skin: मोगरे के फूलों में मौजूद होते हैं एंटी-एजिंग गुण, इन तरीकों से किया जा सकता है इन्हें स्किन केयर में इस्तेमाल

हेल्दी स्किन के लिए फूलों के रस और उसकी पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल भारत में किया जाता रहा है। मोगरा या जैस्मीन के फूलों से भी त्वचा को अधिक समय तक यंग और हेल्दी दिखने में मदद होती है। यहां पढ़ें, कैसे यह खूश्बूदार फूल रख सकता है आपकी स्किन को हमेशा जवान।(Tips for anti-ageing skin)

Tips for anti-ageing skin: मोगरे के फूलों में मौजूद होते हैं एंटी-एजिंग गुण, इन तरीकों से किया जा सकता है इन्हें स्किन केयर में इस्तेमाल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 15, 2021 1:58 PM IST

Tips for anti-ageing skin : फूलों के अर्क से खूबसूरती बढ़ाने के कई नुस्खें आपकी नानी या दादी (Dadi Nani Ke Nuskhe) ने आपको ज़रूर बताए होंगे। भारतीय महिलाओं की यह खासियत है कि वो अपने आस-पास उपलब्ध नैचुरल चीज़ों से अपनी खूबसूरती को निखारने के तरीके इजाद करती रही हैं। नारियल का तेल हो या गुलाब के फूलों का फेस पैक, भारत के घर-घर में महिलाएं इन चीज़ों से अपनी स्किन का ख्याल रखती रही हैं। ऐसा ही एक नैचुरल तरीका है बुढ़ापे को रोकने का जिसमें जैस्मीन या मोगरा के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानें कैसे यह खूश्बूदार फूल रख सकता है आपकी स्किन को हमेशा जवान। (Tips for anti-ageing skin in Hindi )

कैसे मोगरा से त्वचा रहती है हमेशा जवां

ऐसा दावा किया जाता है कि, मोगरा के फूलों में मौजूद कुछ तत्व स्किन पर एंटी-एजिंग प्रभाव डालते हैं। ये तत्व स्किन में कोलाजन के निर्माण को बूस्ट करते हैं, जिससे त्वचा में कसावट बनी रहती है और त्वचा पर झुर्रियां या फाइन लाइंस नहीं दिखतीं। इसी तरह मोगरा के फूलों में नौचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो फ्री-रैडिकल्स डैमेज को कम करते हैं और स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। जिससे, त्वचा अधिक समय तक फ्रेश और नैचुरली ग्लोइंग भी दिखती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसे बनाएं मोगरे का एंटी-एजिंग फेस पैक (Homemade anti-ageing face pack)

  • एक कटोरी मोगरे के फूल (Mogra Flowers) लें और उनकी पंखुड़ियों को एक गिलास पानी के साथ उबलने के लिए रखें। 5 मिनट उबालने के बाद आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रखे। (Tips for anti-ageing skin )
  • अब फूल की पंखुड़ियां पानी से निकालकर उन्हें पीस लें। इस  पेस्‍ट में 2 चम्मच बेस मिलाएं।
  • फिर,  गुलाब जल (Rose Water) की कुछ बूंदे और 2 चम्मच कच्‍चा दूध (Rwa Milk) इस पेस्ट में डालें और सभी चीज़ों को अच्छी तरह फेंट कर एक पेस्ट बना सें।
  • अब, अपना चेहरा साफ करें और फूलों और बेसन (Besan) का यह फेस पैक चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 25-30 मिनट के लिए फेस पैक चेहरे पर लगा रहने दें। जब, यह सूख जाए तो हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए  फेस पैक को चेहरे से  साफ करें।