hamburger icon
A
Read in English

40+ लोग इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल, झुर्रियों और फाइन लाइंस से हो सकता है बचाव

40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस जल्दी देखने को न मिले। स्किन जवां और खूबसूरत बनी रहे। इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान दें।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 1, 2026 10:46 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

Healthy Skin Care: 40 से 45 साल की उम्र के बाद शरीर और त्वचा पर कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगते हैं। हालांकि, इन्हें मिटाने के लिए मार्केट में कई तरह के एंटी-एजिंग क्रीम, आई सीरम और अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट्स आसानी से उपलब्ध हैं। लेकिन, ये प्रोडक्ट्स सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए प्रभावी नहीं हो सकते हैं। इसलिए 40 साल के बाद एंटी-एजिंग स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है। इसके लिए, आपको सिर्फ किसी प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खें पर आधारित नहीं रहता है। आपको अपनी डाइट, नींद और लाइफस्टाइल का भी पूरा ख्याल रखना जरूरी है। आइए, जानते हैं कि 40 साल के बाद त्वचा की देखभाल कैसे करनी चाहिए

1. त्वचा को धूप से बचाएं

American Academy of Dermatology के अनुसार, झुर्रियां कम करने के लिए त्वचा को धूप से बचाना बहुत जरूरी है। दरअसल,सूरज की यूवी किरणें त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं। इसलिए आपको सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की धूप से अपनी स्किन को बचाकर रखना बहुत जरूरी है। अगर बाहर जा रहे हैं, तो फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। चेहरे, गर्दन और हाथ पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

2. मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है

AAD के अनुसार, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखाई देने लगती हैं। 40 की उम्र के बाद झुर्रियां पड़ना आम है। इसलिए त्वचा को नमी प्रदान करना जरूरी है। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट, शाइनी और ग्लोइंग नजर आएगी।

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा अधिक रूखी होने लगती है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखाई देने लगती हैं। मॉइस्चराइजर त्वचा में नमी बनाए रखता है और उसे अधिक मुलायम व स्वस्थ दिखाने में मदद करता है।

3. दिन में 2 बार चेहरा क्लीन करें

हम में से ज्यादातर लोग सिर्फ सुबह नहाते समय चेहरा साफ करते हैं। लेकिन, चेहरे को रात में भी क्लीन करना जरूरी होता है। स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के अनुसार, चेहरे को दिन में 2 बार अच्छी तरह से क्लीन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, आपको साबुन से त्वचा को ज्यादा रगड़ने से बचना चाहिए।

4. धूम्रपान का सेवन न करें

AAD के अनुसार, तंबाकू और सिगरेट, त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। धूम्रपान करने से त्वचा बेजान और रूखी नजर आ सकती है। इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस भी जल्दी पड़ सकती हैं। इसलिए अगर आप बढ़ती उम्र में भी खूबसूरत त्वचा चाहते हैं, तो धूम्रपान से पूरी तरह परहेज करना बहुत जरूरी है।

5. हेल्दी डाइट लें

AAD के अनुसार, आप जो खाते हैं उसका त्वचा पर साफ असर देखने को मिलता है। अगर आप हेल्दी खाना खाएंगे, तो आपकी स्किन भी हेल्दी रहेगी। स्किन को यंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में मौसमी फल, मौसमी सब्जियां, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स जरूर शामिल करें।

Disclaimer: अगर आप भी 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो इन तरीकों से अपनी स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रख सकते हैं। लेकिन, अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर मिलें। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही किसी प्रोडक्ट का चुनाव करें। मार्केट में झुर्रियां मिटाने वाली कई क्रीम और सीरम उपलब्ध हैं, लेकिन आपको सिर्फ एक्सपर्ट की राय पर ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए।