Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दी के मौसम में ना सिर्फ चेहरे की देखभाल ही काफी है, बल्कि आपके पैर भी ठीक तरह से देखभाल मांगते हैं। पूरे शरीर की सुंदरता चेहरे पर ही निर्भर नहीं करती है। इसके लिए सिर से लेकर पैर तक देखभाल करने की जरूरत होती है। सर्दियों में अधिकतर लोगों के पैरों के तलवे फट जाते हैं, जो देखने में बहुत भद्दे लगते हैं। इनका इलाज (tips for foot care) ना किया जाए, तो इनमें दर्द के साथ पस भी आ जाता है। पैरों में तलवों, नाखूनों पर खास ध्यान देना जरूरी है।
शरीर के इस भाग पर मौसम में परिवर्तन होने का असर बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। चेहरे की त्वचा तो ड्राई और बेजान हो ही जाती है, अधिक दिनों तक पैरों की देखभाल नहीं करने से तलवे भी ड्राई होने लगते हैं। फिर कुछ दिनों के बाद इनमें दरारें आने लगती हैं। इसके अलावा तलवों में जलन, सूजन और खारिश जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। पैरों की रूखी और फटी त्वचा को ठीक करने के लिए नीचे बताए गए घरेलू उपायों (tips for foot care) पर जरूर गौर फरमाएं...
1 सर्दी है, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने पैरों को नजरअंदाज कर दें। बेशक, आप मोजे पहनते हैं, लेकिन फिर भी पैरों में धूल, मिट्टी और गंदगी जमा होती है। कई बार सर्दियों में पैर फटने लगते हैं। गंदगी के कारण जीवाणु पैरों की त्वचा पर नकारात्मक असर डालते हैं। इससे बचना चाहते हैं, तो पैरों की साफ-सफाई नियमित तौर पर करना जरूरी है। पैरों को गर्म पानी में डुबाकर रखने से दरारों में मौजूद नुकसानदायक जीवाणु नष्ट होते हैं साथ ही संक्रमण होने की संभावना भी कम हो जाती है।
2 पैरों को साफ रखने के लिए नाखूनों को काटें। बड़े नाखून होंगे तो आपको चोट लग सकती है। नाखूनों में मौजूद गंदगी हटाने के लिए नियमित रूप से नाखूनों को काटते रहें।
3 पैरों को गर्म पानी में साफ करने से शारीरिक थकान भी दूर होती है। इसके लिए आप एक टब में गुनगुना पानी डालें। उसमें थोड़ा नमक डाल दें। इसमें अपने पैरों को 15 तक डुबाकर रखें। इसे फूट स्क्रबर से साफ करते रहें। अब पैरों को तौलिए से पोछकर, उसपर मॉस्चराइजर
लगाएं।
4 पैरों को इंफेक्शन आदि से बचाने के लिए आरामदायक जूते पहनें। इससे शरीर का संतुलन भी बना रहेगा। पैरों में दर्द या सूजन भी नहीं होगी। घर पर आप चाहें, तो पेडिक्योर करते रहें।
Cracked Heels : यह एक स्क्रब फटी एड़ियों की समस्या को कर देगा दूर, एक बार जरूर करें ट्राई
एक बाल्टी में गर्म पानी डालें। उसमें थोड़ा सा शैम्पू, क्रिस्टल नमक डालें। नमक पैरों को साफ करने के काम आता है। गुनगुने पानी में पैरों को 15 मिनट तक डाल कर रखें। इन्हें बीच-बीच में रगड़ते रहें। इससे स्किन की डेड सेल्स और गंदगी निकलने में आसानी होती है। जब आप सर्दियों में पेडिक्योर नियमित रूप से करेंगे, तो पैरों की त्वचा साफ और मुलायम रहेगी। रात में सोने से पहले हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगाना भी पैरों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए बेहतर उपाय है।