... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 7, 2018 5:45 PM IST
नाभि हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि ये हमारे प्राणों का केंद्र होता है। . © Shutterstock
नाभि एक ऐसा अंग है जिसकी प्रतिदिन सफाई करनी चाहिए। मगर बहुत से लोग ऐसा करना जरूरी नहीं समझते या यूं कहें कि उन्हें पता ही नहीं होता कि नाभि में भी गंदगी के कण जमा हो सकते हैं। ऐसे में नाभि में कालापन हो जाता है। बाजार में नाभि का कालापन दूर करने के लिए कई क्रीम्स और ऑयल मिल जाएंगे मगर ये सभी हानिकारक केमिकल्स से बने होते हैं, जिनका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। नाभि हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि ये हमारे प्राणों का केंद्र होता है। ऐसे में हानिकारक केमिकल्स के बजाय कुछ सुरक्षित घरेलू नुस्खों की मदद से आप नाभि का कालापन आसानी से दूर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-सोते समय मुंह से लार निकलने को हल्के में न लें, जानें क्यों निकलती है लार
हल्दी का प्रयोग
नाभि की कालिमा दूर करने के लिए हल्दी का प्रयोग कीजिए। इसका पेस्ट बनाने के लिए हल्दी और बेसन या फिर आटे का प्रयोग कीजिए। हल्दी में ताजी मलाई, दूध और आटा मिला कर इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को घुटनों पर लगायें और इसे 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए। दिन में दो बार इसका प्रयोग करने से कालपन दूर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-दूध पीने के बाद इन 5 चीजों से करें परहेज, हो सकते हैं बड़े नुकसान
बेसन
बेसन एक स्किन वाइटनिंग एजेंट है। ये त्वचा को साफ करने के साथ ही दाग धब्बे भी दूर करता हैं। बेसन के उबटन से नाभि का कालापन दूर हो जाएगा। इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच सरसों का तेल और थोड़ा सा दूध मिला कर इसका पेस्ट बना लें। इसे नाभि पर दिन में एक बार लगायें और 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। अब साफ पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को 3 से 4 बार करने के बाद ही आपको नाभि के कालेपन से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।
बेकिंग सोडा
इसका प्रयोग करके आसानी से काली त्वचा की समस्या से निजात पा सकती हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इसे दूध में मिला लीजिए। इस पेस्ट से नाभि का कालापन आसानी से दूर हो जाएगा। आप चाहें तो इस पेस्ट से घुटनों और कोहनियों का कालापन भी आसानी से दूर कर सकते हैं। दिन में 2 बार इसका प्रयोग करने से त्वचा में निखार आता है।