... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 6, 2021 6:55 PM IST
चेहरे हो या ब्रेस्ट थ्रेडलिफ्ट से आती है कसावट! जानें किस उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है ये तकनीक
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती हैं, हमारी त्वचा अपनी चमक व कसावट खोती जाती है, जिसके पीछे स्किन में कम होते कोलेजन लेवल और इलास्टिन उत्पादन में कमी एक प्रमुख कारण होती है। स्किन के ढीले पड़ने से फाइन लाइन्स, झुर्रियां और चेहरे पर सिलवटें बनने लगती हैं और आपका सुंदर चेहरा धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। बदलते वक्त में सुंदर दिखना हर किसी की प्राथमिकता होती है लेकिन बढ़ती उम्र सुंदरता से ग्रस्त इस दुनिया में रहना (विशेषकर सोशल मीडिया के युग में) मुश्किल बना देती है।
जैसा कि हम जानते हैं कि बढ़ती उम्र को रोकना किसी के बस में नहीं है लेकिन कुछ तरीकों से इस प्रक्रिया को धीमा जरूर किया जा सकता है। मौजूदा वक्त में ऐसे बहुत सारे तरीके हैं, जो आपकी सुंदरता को बनाए रखने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है फेशियल कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट जैसे थ्रेडलिफ्ट। थ्रेड लिफ्ट एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य आपके चेहरे या स्तन के आकार को उठाना और उसे तराशना होता है। थ्रेडलिफ्ट से आपकी त्वचा में नई कसावट आती है और आपको ढलती स्किन को एक बार फिर कॉस्मेटिक तरीके से कसावट लाने में मदद मिलती है।
इस तकनीक का उपयोग चेहरे के किसी भी हिस्से पर किया जा सकता है, इसे केवल 30 मिनट में परफॉर्म किया जा सकता है। यह आमतौर पर पलकें, लटकती हुई नेकलाइन और नाक और मुंह के बीच के क्रीज जैसे हिस्सों पर उपयोग की जाती है। यह तकनीक उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जो स्किन के ढीलेपन की बनावट में सुधार करना चाहते हैं। यही कारण है कि फिल्म इंडस्ट्री में ढेर सारे अभिनेता और अभिनेत्रियां, मॉडल और मशहूर हस्तियों के बीच यह तकनीक बहुत प्रसिद्ध है।
थ्रेड लिफ्ट लगभग 1990 के दशक के बाद से हैं चलन में है लेकिन इसकी लोकप्रियता हाल के वर्षों में सामने आई नई-नई चीजों के शामिल होने से हुई है। थ्रेड लिफ्ट 30 से 50 की उम्र के लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय है। थ्रेड लिफ्ट का फायदा उन लोगों को अधिक होता है, जो आम तौर पर हेल्दी होते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को नोटिस कर रहे होते हैं। वे लोग, जिन्हें कुछ विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, उन्हें सर्जिकल फेसलिफ्ट नहीं कराने की सलाह दी जाती है। हालांकि वे थ्रेड लिफ्ट को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में यूज कर सकते हैं।
कोलेजन बूस्ट करने के सभी प्रभाव सामने आने में कुछ महीने लग सकते हैं। थ्रेड लिफ्ट से आपकी स्किन में कसावट आती है, जिससे आपकी त्वचा को जवां दिखने में मदद मिलेगी। हालांकि इसमें सुधार जारी रहता है क्योंकि आपकी त्वचा अधिक कोलेजन बनाना जारी रखती है। थ्रेडलिफ्ट के दौरान लगे धागे आपकी त्वचा के नीचे लगभग 6 महीने के बाद खुद-ब-खुद घुल जाएंगे। कुछ लोगों के चेहरे पर प्रभाव लंबे समय तक रहता है क्योंकि उनकी स्किन अतिरिक्त कोलेजन का निर्माण करती है और अगर आप थ्रेड लिफ्ट पर विचार कर रहे हैं तो डॉक्टर से बात करें। वे आपके सही उपचार है सलाह देने में सक्षम होंगे ।