Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बेकार पड़े इस छिलके से सफेद बालों को करें काला, बिना पैसे खर्च किए घने और खूबसूरत दिखेंगे आपके बाल

Natural Hair Dye With Coconut Shell :  सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल के छिलकों का प्रयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका प्रयोग करने का सही तरीका क्या है?

बेकार पड़े इस छिलके से सफेद बालों को करें काला, बिना पैसे खर्च किए घने और खूबसूरत दिखेंगे आपके बाल
Hair Dye

Written by Kishori Mishra |Updated : February 2, 2024 11:52 AM IST

Natural Hair Dye With Coconut Shell : बालों को काला करने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के प्रयास में जुट जाते हैं। कई लोग अपने सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का प्रयोग करते हैं। मार्केट में मौजूद हेयर डाई में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसका असर हमारे बालों पर काफी ज्यादा पड़ता है। यह हमारे बालो को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है, जिससे बाल भले ही काले नजर आए लेकिन इसकी वजह से बालों की चमक खोने लगती है। ऐसे में बालों को काला करने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय आपको नैचुरल उपायों का सहारा लेना चाहिए। इन नैचुरल उपायों में आप नारियल के छिलकों का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां,  नारियल का बेकार पड़ा छिलका आप फेंक देते होंगे, लेकिन इस छिलके का प्रयोग आप अपने बालों को काला करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं सफेद होते बालों को काला करने के लिए किस तरह इस्तेमाल करें नारियल का छिलका?

हेयर डाई के रूप में नारियल के छिलके को कैसे इस्तेमाल करें?

सामग्री 

  • नारियल का छिलका  - 1
  • एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
  • नारियल का तेल - 1 चम्मच

तरीका

नारियल के छिलके से हेयर डाई बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के छिलके को अच्छी तरह से साफ कर लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दें। अब इसे एक लोहे की कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से भून लें। करीब 30 मिनट तक इसे भुनने के बाद यह काफी आसानी से मैश होने लगेगे। इसके बाद इसे अच्छे से हाथों की मदद से पीसकर इसमें नारियल का तेल और एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा सरसों तेल को भी मिक्स कर सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए।

बालों में हेयर डाई लगाने का तरीका?

नारियल के छिलके के डेयर डाई को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले 1 ब्रश लें। अब इस ब्रश की मदद से इसे अपने बालों पर लगाएं। करीब 20 से 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को अच्छे से धो लें। इससे आपके बाल काले नजर आएंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप इन आसान से तरीके को नियमित रूप से फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि यह एकनैचुरल डाई है, इसके प्रयोग के कुछ दिनों बाल बाद फिर से सफेद हो सकते हैं। यह पूरी तरह से बालों को काला नहीं कर सकता है। लेकिन इससे आप कुछ समय के लिए अपने बालों को काला कर सकते हैं।