Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Homemade oil for Long Hair : लंबे बालों की हर कोई ख्वाहिश रखता है। इसके लिए हम में से कई लोग अपने बालों में तरह-तरह के हेयर ऑयल, हेयर मास्क, हेयर शैंपू इत्यादि का प्रयोग करने लग जाते हैं। मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होने की संभावना होती है, जिसकी वजह से बालों को नुकसान होने का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी अपने बालों में किसी तरह का हेयर प्रोडक्ट्स लगाएं, तो वह नैचुरल हो। नैचुरल प्रोडक्ट्स से बालों को नुकसान होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इस लेख में हम आपको एक खास तरह की रेसिपी बताएंगे, जो आपके बालों को लंबा करने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए घर पर किस तरह बनाएं तेल?
लंबे बालों के लिए घर पर आप खास तरह का तेल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 1 कड़ाही लें, इसे गर्म करें। इस कड़ाही में सरसों का तेल डालकर इसे कम करें। इसके बाद इस तेल में प्याज, गुड़हल का फूल, करी पत्ता, मेथी दाना डालकर रंग बदलने तक गर्म करें। इसके बाद तेल को ठंडा करें और स्टोर करके रख लें।
सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद तेल को बालों में लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे बाल काफी अच्छा और घने होंगे। साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी।
Disclaimer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।