फेस वॉश का यह तरीका कर सकता है वक्‍त से पहले बूढ़ा

चेहरा लंबे समय तक जवां और आकर्षक बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने चेहरे को सही तरीके से साफ करें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 26, 2018 2:43 PM IST

खूबसूरत होना और खूबसूरती को मेंटेन करके रखना , दो अलग-अलग चीजें हैं। साधारण फीचर्स वाले लोग भी जब खुद का ख्‍याल रखते हैं, तो वे आकर्षक दिखते हैं। वहीं बहुत सुंदर लोग भी अगर अपने प्रति लापरवाही करते हैं, तो वे भी वक्‍त से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं। पर्सनेलिटी का सबसे बड़ा आकर्षण होता है चेहरा। कहीं आप भी चेहरा धोते वक्‍त नहीं करते ये गलतियां -

गर्म पानी - कुछ लोग गर्म पानी से चेहरा धोते हैं जो हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। गर्म पानी से फेस धोने से त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना होती है। गर्म पानी स्किन को रूखा बना देता है। इतना ही नहीं स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। हमेशा अपने चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी से ही साफ करें।

यह भी पढ़ें - जल्‍दी घटाना है वजन, तो आज ही शुरू कर दें जुंबा डांस एरोबिक्‍स

साबुन का इस्‍तेमाल - अगर आप अपने फेस को किसी भी साबुन से धो लेते हैं तो यह भी गलत है। साबुन हमारी त्वचा को सख्त बना देता है। साथ ही त्वचा मुरझाई हुई दिखती है। अच्छा रहेगा अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धोएं। पार्लर जाने का नहीं है टाइम, तो इस तरह घर पर करें मेनीक्‍योर-पेडीक्‍योर

बिना चेहरा धोएं सोना - एक बड़ी गलती आप ये भी कर रहे हैं कि सोने से पहले चेहरा नहीं धुलते। दिन भर की गंदगी, धूल चेहरे पर जमा होती रहती है और त्वचा के छेदों को बंद कर देती है। त्वचा सांस नहीं ले पाती और सूखी दिखती है। ये सब उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने के ही लक्षण हैं।

मसाज का गलत तरीका - एक बड़ी गलती ये भी है कि आप चेहरे की मालिश नीचे की ओर करते हैं। चाहे आप चेहरा धुल रहे हों, स्क्रब कर रहे हों या क्रीम क्यों न लगा रहे हों, मालिश के लिए उंगलिया ऊपर की तरफ घुमाएं। नीचे की तरफ करने से त्वचा लटकने लगती है।  यह भी पढ़ें – चेहरे पर लाना है निखार, तो इस्‍तेमाल करें यह खास चीज

नहीं करते स्‍क्रबिंग - हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब जरूर करें। ऐसा नहीं है कि ये सब सिर्फ लड़कियों के लिए ही है बल्कि हर किसी की त्वचा के लिए जरूरी है। स्क्रब कर लेने से दाढ़ी भी अच्छी आती है और पुराने सेल्स चेहरे से हट जाते हैं। रंगत भी सुधरती है और एक महीने में फर्क दिखने लगता है।

ऐसा गुस्‍सा भी क्‍या - चेहरा धुलने के बाद अगर तौलिए से उसे कस के रगड़ कर पोंछते हैं, कि ऐसा लगता है सारा गुस्‍सा चेहरे पर ही निकाल रहे हैं। इससे चेहरे की त्वचा बर्बाद हो जाती है। रगड़ने के बजाए हल्की-हल्की थपकी देकर पोंछे। त्वचा पहले से ही नाजुक होती है, उसे रगड़ कर पूरी तरह खराब कर देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source