Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मीरा राजपूत हेल्दी स्किन के लिए यूं करती हैं कच्चे दूध का इस्तेमाल, आपने किया क्या ट्राई?

मीरा राजपूत अक्सर स्किन से लेकर हेयर केयर पर आसान घरेलू नुस्खों के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्स शेयर करती रहती हैं। मीरा ने त्वचा की देखभाल के लिए कच्चे दूध को बेहद उपयोगी बताते हुए इसे इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स बताए हैं।

मीरा राजपूत हेल्दी स्किन के लिए यूं करती हैं कच्चे दूध का इस्तेमाल, आपने किया क्या ट्राई?
मीरा राजपूत हेल्दी स्किन के लिए यूं करती हैं कच्चे दूध का इस्तेमाल, आपने किया क्या ट्राई?

Written by Anshumala |Published : January 19, 2022 1:44 PM IST

Mira Rajput Skin Care Tips: मीरा राजपूत (Mira Rajput kapoor) अपने सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फैंस को ब्यूटी, हेल्थ, फिटनेस के टिप्स देती रहती हैं। साथ ही अपने फोटोज, वीडियोज भी शेयर करती हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर अपनी ब्यूटी का भी पूरा ख्याल रखती हैं। स्किन केयर से लेकर हेयर केयर पर भी अक्सर आसान से घरेलू नुस्खों के बारे में बताती रहती हैं। हाल ही में मीरा ने त्वचा की देखभाल के लिए कच्चे दूध (Raw Milk Beauty Benefits) को बेहद उपयोगी बताते हुए इसे इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स भी बताए हैं। मीरा त्वचा की देखभाल करने के लिए किस तरह से कच्चे दूध का इस्तेमाल करती हैं आइए जानते हैं (Mira Rajput Raw Milk Beauty Benefits)....

कच्चे दूध से स्किन को करती हैं एक्सफोलिएट

कच्चा दूध त्वचा के लिए हेल्दी होता है। यह स्किन को रिजूवनेट करता है। एक्सफोलिएट करता है। त्वचा पर जमी डेड स्किन कोशिकाओं को हटाता है। त्वचा की टैनिंग को दूर करता है। सूजन कम करता है। यही वजह है कि मीरा कपूर भी कच्चे दूध का इस्तेमाल करती हैं।

कच्चा दूध क्लिंजर का करे काम

क्या आप जानती हैं कि कच्चे दूध में कई तरह के विटामिन्स जैसे विटामिन ए, ई, डी, के आदि होता है? ये सभी विटामिन्स स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होते हैं। ये स्किन को क्लिंज भी करते हैं। त्वचा तरोताजा और जवां नजर आती है।

Also Read

More News

एंटी-एजिंग होता है कच्चा दूध

यदि आपकी त्वचा पर कम उम्र से ही झाइयां, पिग्मेंटेशन, बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं, तो कच्चा दूध लगाना शुरू कर दें। मीरा दो बच्चों की मां हैं, लेकिन वे बेहद ही खूबसूरत नजर आती हैं। उनकी त्वचा बिल्कुल भी डर, मुरझाई हुआ, झुर्रियों से भरी नजर नहीं आती है। रिंकल्स से बचना है, तो कच्चा दूध चेहरे पर अप्लाई करें।

त्वचा की टैनिंग करे दूर कच्चा दूध

कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा से टैनिंग की समस्या को दूर करता है। प्रतिदिन कच्चा दूध चेहरे पर लगाएं, त्वचा साफ नजर आने लगेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं कच्चा दूध

कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से आप कुछ ही दिनों में पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन। आपकी त्वचा हेल्दी नजर आएगी। चेहरा चमक उठेगा। दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाएं। यह कोलेजन को भी बढ़ाता है, जिससे त्वचा हेल्दी रहती है।

About the Author

... Read More