साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ग्लोइंग स्किन का राज है ये होममेड फेस पैक, आप भी कर सकती हैं इस्तेमाल

जानिए तमन्ना भाटिया के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जिसे आप भी फॉलो कर पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 9, 2021 8:56 AM IST

तमन्ना भाटिया सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं और इनकी ब्यूटी के लिए भी इनको खूब सराहा जाता है। यह प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर हैं लेकिन अपनी इस सुंदरता को बरकरार रखने के लिए तमन्ना बहुत सारे स्किन केयर रूटीन का पालन करती हैं। तमन्ना अपनी स्किन को ऐसे ही सुंदर रखने के लिए एक घर पर बनाए जाने वाले DIY मास्क का प्रयोग करती हैं। अगर आप भी तमन्ना जैसी ब्यूटी पाना चाहती हैं या अपनी स्किन को प्राकृतिक तत्त्वों के माध्यम से ही निखारने में विश्वास रखती हैं तो आपको भी इस फेस पैक को जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने की विधि।

कौन-कौन से इंग्रेडिएंट्स की आपको आवश्यकता होगी?

  • एक चम्मच चंदन का पाउडर
  • एक चम्मच बेसन
  • एक चुटकी हल्दी
  • आधा चम्मच नीम पाउडर या फिर आप नीम की पत्तियों को भी कुचल सकती हैं

विधि

आप को सभी चीजों को एक कटोरे में डाल लेना है और मिक्स कर लेना है। इन सभी चीजों का एक अच्छा सा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हफ्ते में आप को तीन बार अपनी स्किन पर अप्लाई तो जरूर करना चाहिए ताकि आप को अच्छे नतीजे और तुरंत नतीजे मिल सकें। जब यह पेस्ट 10 से 15 मिनट बाद सूख जाए तो आप इसे ठंडे या हल्के गर्म पानी से धो लें।

यह फेस पैक किस प्रकार आपकी स्किन को लाभ देता है?

चंदन से आपकी स्किन बनती है एंटी एजिंग: अगर आप हमेशा जवान रहना चाहती हैं और अपनी स्किन पर एंटी एजिंग प्रभाव लाना चाहती हैं तो आप को चंदन के पाउडर का प्रयोग जरूर करना चाहिए और इस फेस पैक में भी चंदन शामिल है जोकि आपकी स्किन के लिए बहुत लाभदायक है।

बेसन से आपकी स्किन होती है एक्सफोलिएट: अगर आप अपनी स्किन से टैनिंग हटाना चाहती हैं और प्राकृतिक रूप से स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहती हैं तो बेसन से अच्छा कोई इंग्रीडिएंट नहीं है। इस फेस पैक में भी बेसन का प्रयोग हुआ है जो आप की स्किन को निखारने के भी काम आता है।

हल्दी से निखरती है स्किन: हल्दी का प्रयोग आम तौर पर स्किन को निखारने के लिए किया जाता है और यह आपकी स्किन के लिए काफी प्रभावी भी होती है। हल्दी में बहुत सारे एंटी सेप्टिक गुण भी होते हैं जो आपकी स्किन को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

नीम में होते हैं एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण: अगर आपकी स्किन बहुत एक्ने प्रॉन है और आपको बहुत पिंपल्स हो जाते हैं तो भी यह पैक आपके लिए बहुत मददगार होने वाला है क्योंकि इसमें नीम का प्रयोग शामिल है और नीम के अंदर एंटी बैक्टीरिया, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी स्किन को लाल होने से, इरिटेट होने से बचाता है और आपके पिंपल्स और एक्ने से भी लड़ता है।

इस फेस पैक को तीन से चार बार प्रयोग करने पर ही आपको नतीजे दिखने लग जायेंगे और आप इस फेस पैक की नियमित उपभोगता बनने वाली हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source