इस मशहूर टीवी एक्‍ट्रेस ने दिखाए अपने स्‍ट्रेस मार्क्‍स, जानिए Stretch Marks के साथ कॉन्‍फीडेंट फील करने टिप्‍स

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) ने हाल ही में किए पोस्ट में अपने स्ट्रेच मार्क्d;स को अच्छी तरह से फ्लॉंट किया है और कैप्शन लिखा है "UNAPOLOGETICALLY ME", इसका हिंदी में अर्थ समझें तो उर्वशी कहना चाहती हैं कि उन्हें स्ट्रेच मार्क्स से कोई फर्क नहीं पड़ता और इसे दिखाने में भी उन्हें कोई शर्म नहीं है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 18, 2021 11:18 AM IST

बॉलीवुड सेलेब्‍स अक्‍सर सोशल मीडिया प अपनी पोस्‍ट से स्टीरियोटाइप को ब्रेक करते रहते हैं और ट्रोलर्स उन्‍हें ट्रोल कर अपनी जॉब करते हैं। जो चीज हम पर्दे पर देखते हैं असल में वो सच नहीं होता है। कहने का मतलब है कि टीवी पर खासकर एक्‍ट्रेस को उसके परफेक्‍ट अवतार में दिखाया जाता है। लेकिन असल जिंदगी में वो भी एक आम लड़की की तरह होती हैं। फीमेल एक्‍टर को भी लगभग उन सभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिन्‍हें एक आम महिला फेस करती है। क्‍योंकि सेलेब्‍स के पास खूब सारा पैसा और फेम होता है इसलिए वो उनसे जल्‍दी बच निकलते हैं, लेकिन समस्‍या लगभग समान ही होती है। ऐसी ही एक चीज को टीवी की मशहूर एक्‍ट्रेस ने अपने पोस्‍ट के द्वारा शेयर किया है। ये एक्‍ट्रेस और कोई नहीं बल्कि ओरिजनल कोमोलिका यानि कि उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) है। टीवी एक्‍ट्ररेस उर्वशी ढोलकिया ने एक अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट किया है जिसमें वो अपने स्‍ट्रेस मार्क्‍स के साथ दिख रही हैं।

उर्वशी ढोलकिया ने फ्लॉंट किए अपने स्‍ट्रेच मार्क्‍स (Urvashi Dholakia flaunts her stretch marks)

अक्‍सर प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को स्‍ट्रेच मार्क्‍स की समस्‍या होती है। डिलीवरी के वक्‍त या डिलीवरी के बाद स्‍ट्रेस मार्क्‍स स्किन में आने वाला एक नेचुरल बदलाव है जो अक्‍सर हर महिला को होता है। लेकिन महिलाएं इसे कैजुअली लेने के बजाय इतना सीरियसली लेती हैं कि स्‍ट्रेस मार्क्‍स के लिए घरेलू नुस्‍खे, दवा- क्रीम के अलावा सर्जरी तक कराने को तैयार हो जाती हैं। लेकिन उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) ने हाल ही में किए पोस्‍ट में अपने स्‍ट्रेच मार्क्‍स को अच्‍छी तरह से फ्लॉंट किया है और कैप्‍शन लिखा है "UNAPOLOGETICALLY ME", इसका हिंदी में अर्थ समझें तो उर्वशी कहना चाहती हैं कि उन्‍हें स्‍ट्रेच मार्क्‍स से कोई फर्क नहीं पड़ता और इसे दिखाने में भी उन्‍हें कोई शर्म नहीं है। उर्वशी की ये पोस्‍ट वाकई इंस्पिरेशनल है और उन महिलाओं को भी अपने स्‍ट्रेस मार्क्‍स के साथ कॉन्‍फीडेंट फील करना चाहिए जो इसे एक धब्‍बा या स्किन प्रॉब्‍लम की तरह देखती हैं। बता दें कि उर्वशी ढोलकिया से पहले बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी स्‍ट्रेच मार्क्‍सको दिखा चुकी हैं।

strech mark

Stretch Marks के साथ कॉन्‍फीडेंट फील करने टिप्‍स

  1. आप ये समझें कि स्‍ट्रेच मार्क्‍स एक नेचुरल बदलाव है, जो प्रेगनेंसी के वक्‍त या इसके बाद हर महिला को होता है।
  2. अपनी सोच को पॉजीटिव रखें। आप जैसा सोचेंगी उसका रिफ्लेकशन आपकी पर्सनेलिटी में दिखेगा।
  3. अपने आप में और अपनी बॉडी को लेकर कॉन्‍फीडेंट फील करें। अगर आप खुद ही अंडर कॉन्‍फीडेंट फील करेंगे तो लोगों को भी मौका मिलेगा।
  4. अपने ड्रेसिंग सेंस को सुधारें। यानि कि ऐसे कपड़े पहनें जिसमें आप कम्‍फरटेबल हो।
  5. स्‍ट्रेस मार्क्‍स के साथ खुद को पैम्‍पर करना न भूलें। अपने आप को प्राथमिकता दें।

इसे भी पढ़ें : पुराने और जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को कुछ ही दिनों में करें गायब, अपनाएं ये उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.