Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Regrowth : धूल-मिट्टी प्रदूषण की वजह से हमारे बाल काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं, ऐसे में बालों की केयर करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन दिनों हम में से कई लोग अपने झड़ते बालों से परेशान रहते हैं। कई लोगों की गंजे होने तक की नौबत आ जाती है। अगर आपके बाल भी काफी ज्यादा झड़ रहे हैं और आप गंजेपन का शिकार हो रहे हैं, तो इस स्थिति में आपके लिए एक नुस्खा कारगर हो सकता है। जी हां, आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा असरदार नुस्खा बताएंगे, जो आपके गंजेपन का इलाज कर सकता है। साथ ही इससे बालों की खोई हुई चमक लौट सकती है। आइए जानते हैं बालों को दोबारा से घना और खूबसूरत किस तरह से बनाएं?
अपने गंजेपन की परेशानी को दूर करने के लिए आपको करी पत्ता और कलौंजी के तेल का मिश्रण रोजाना स्कैल्प पर लगाना है। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। कलौंजी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प को सूखा और साफ रखने में मदद कर सकते हैं। इसे अगर आप नियमित रूप से अपने बालों पर लगाते हैं, जो इससे न सिर्फ गंजापन कम हो सकता है। बल्कि यह सफेद होते बालों की परेशानी को भी दूर कर सकता है।
गंजेपन की परेशानी को दूर करने में यह तेल काफी प्रभावी हो सकता है। हालांकि, अगर आपके बाल किसी बीमारी की वजह से झड़ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपका सही इलाज करके आपकी परेशानी को दूर किया जा सकता है।