पियर्सिंग हटवाने के बाद इन्फेक्शन से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

क्या आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि पियर्सिंग कैसे रिमूव की जाती है, यहां जानिए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 17, 2017 11:49 AM IST

आजकल युवाओं में पियर्सिंग और टैटू कराने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। जाहिर लड़कियां बेली बटन, निप्पल, जीभ, कान और यहां तक की लेबिया (Labia) में भी पियर्सिंग करा रही हैं। पियर्सिंग कराना एक अलग बात है लेकिन आपको बता दें कि इसे रिमूव कराने के लिए भी एक्सपर्ट की जरूरत होती है।

कॉस्मेटिकली पियर्सिंग को कैसे रिमूव किया जा सकता है?

पियर्सिंग स्किन में एम्बेडेड किया जाता है और स्किन के अंदर स्थित माइक्रो डर्मल एंकर को निकालना जरूरी है। इसे एक स्मॉल प्रोसीजर के जरिये निकाला जाता है। इसमें एक कट लगाया जाता है और इसे रिमूव किया जाता है। स्कैर टिश्यू को काटा जाता है और डर्मल पियर्सिंग को अलग किया जाता है। लेकिन इस उपचार के बाद इस हिस्से का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

पियर्सिंग रिमूवल के बाद कैसे देखभाल करनी चाहिए?

मुंबई स्थित एसएल रहेजा हॉस्पिटल में प्लास्टिक एंड रिकन्स्ट्रक्चर सर्जन डॉक्टर पराग तेलंग आपको बता रहे हैं कि बॉडी से पियर्सिंग हटाने के बाद आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • सबसे पहले तो आपको इस प्रोसीजर के लिए किसी एक्सपर्ट के पास जाना चाहिए। अपने आप इसे रिमूव करने की न सोचें। इससे आपको इन्फेक्शन हो सकता है।
  • इसके बाद एक्सपर्ट द्वारा बताए गए टिप्स पर काम करें। इन बातों का ध्यान रखें।
  • बैंडेज को हटाने से पहले कम से कम चार घंटे तक इंतजार करें। इसे साबुन से साफ करें और सूखने के बाद एक एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं।
  • किसी भी घाव को जल्दी सही करने के लिए हवा जरूरी है। ध्यान रहे कि तुरंत बाद ही बैंडेज नहीं लगाएं।
  • ऐसे उत्पादों से दूर रहें, जो जलन या खुजली पैदा कर सकते हैं या आपकी त्वचा के लिए संवेदनशील हैं।
  • इस दौरान स्विमिंग पूल या बीच पर जाने से बचें, नमक का पानी और क्लोरीन उपचार को प्रभावित कर सकता है और इन्फ्लेमेशन व इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.