... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 22, 2017 4:04 PM IST
शैम्पू और सीरम जैसे मार्केट में कई तरह के हेयर प्रोडक्ट हैं जिनसे आपके बालों को खूबसूरती मिलती है और वो मजबूत बनते हैं। इन्ही में से एक कंडीशनर भी है। लेकिन कुछ लड़कियां कंडीशनर को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि इसका उपयोग कब, कैसे और कौन कर सकता है। आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल आपके हेयर टेक्सचर पर डिपेंड करता है। ब्यूटी एंड हेयर एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडीज़ के अनुसार , आपको कंडीशनर लगाने से पहले इन चीजों के बारे में जानना चाहिए।
1) एक ही तरह का कंडीशनर सभी प्रकार के बालों पर कम नहीं करता
आपको अपने हेयर टेक्सचर के आधार पर कंडीशनर लेने चाहिए। पतले बालों के लिए वॉल्यूमाइजिंग और मोटे बालों के लिए कम ऑयल वाला कंडीशनर लें।
2) शैम्पू से पहले लगाएं कंडीशनर
शैम्पू का बाद लगाने से बालों को धोने से यह पूरी तरह नहीं हटता है। जिस वजह से यह बालों का वजन और वॉल्यूम कम कर देता है। ज्यादा फायदा लेने के लिए शैम्पू से पहले लगाएं।
3) बालों की जड़ों में लगाएं
अपने बालों की जड़ों में कंडीशनर लगाने से बचें, इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा। आपको हमेशा जड़ों से बालों के ऊपर की ओर कंडीशनर लगाना चाहिए।
4) बाल हो सकते हैं डैमेज
सिलिकॉन-बेस्ड कंडीशनर आपके बालों के प्राकृतिक पोषक तत्वों को छीन सकते हैं और आपके बाल डैमेज हो सकते हैं। इसलिए सिलिकॉन-फ्री कंडीशनर चुनें।
5) कलर स्ट्रैंड के लिए हेयर मास्क यूज करें
अगर आपके कलर्ड स्ट्रैंड हैं, तो डीप कंडीशनिंग जरूरी है। हेयर कंडीशनर के साथ आपको हेयर मास्क यूज करना चाहिए जिससे आपके बाल अच्छी तरह मोश्चोराइज हों और कलर बना रहे।
6) स्टाइलिंग उत्पादों के साथ यूज कर सकते हैं हेयर कंडीशनर
अपने उलझे बालों को सही करने के लिए आप बालों पर कम मात्रा में कंडीशनर लगाकर कंघी से उन्हें सुलझा सकती हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.