ड्राई और ऑयली स्किन वाले लोगों को फेस धोते वक्त करने चाहिए ये काम, नहीं तो बिगड़ सकती है आपकी शक्ल

हर मौसम में चेहरा धोना कितना जरूरी है इस बात को तो सभी जानते हैं और हम लोगों ने कई बार इस बारे में पढ़ा भी होगा। लेकिन आप में से कितने लोग अपनी स्किन टाइप के आधार पर अपना चेहरा धोते हैं और इससे क्या-क्या फायदे होते हैं?

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 21, 2020 2:16 PM IST

हर मौसम में चेहरा धोना कितना जरूरी है इस बात को तो सभी जानते हैं और हम लोगों ने कई बार इस बारे में पढ़ा भी होगा। लेकिन आप में से कितने लोग अपनी स्किन टाइप के आधार पर अपना चेहरा धोते हैं और इससे क्या-क्या फायदे होते हैं? आप शायद इस बात से इत्तेफाक न रखते हों लेकिन ये सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर आप उन संकेतों पर ध्यान नहीं देते हैं, जो आपकी स्किन आपको देने की कोशिश कर रही है, तो आप अपनी त्वचा को और अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको आपकी स्किन टाइप के आधार पर अपने चेहरे को सही तरीके से धोने के बारे में बता रहे हैं, जिससे न आपकी स्किन जवां रहेगी बल्कि स्किन संबंधी समस्याएं भी कम होगी।

ऑयली स्किन के लिए कैसे धोएं चेहरा

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको फोम बेस्ड फेस वाश या क्लींजिंग जेल का प्रयोग करना चाहिए। फोम-बेस्ड प्रोडक्ट का विकल्प चुनें, जो आपकी स्किन की गहराई में छिपी अशुद्धियां को बाहर निकालने का काम करता है। अगर आपकी स्किन मुंहासों वाली है, तो क्लीन्जर, आपकी स्किन के लिए जादुई तरीके से काम करता है। इसमें मौजूद एक एक्टिव एंग्रीडियंट्स बिना ज्यादा देर स्किन पर बैठे त्वचा को साफ करता है। ऑयल बेस्ड डबल क्लींजिंग के बाद वॉटर बेस्ड क्लींजर चेहरे पर सीबम और जमी हुई गंदगी से छुटकारा पाने के लिए बेहतर विकल्प है। आप अपनी स्किन को साफ करने के बाद टोनर लगाने से मदद मिलेगी।

शुष्क त्वचा होने पर कैसे धोएं चेहरा

ड्राई स्किन वाले लोगों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है क्योंकि चेहरे पर गलत उत्पादों का प्रयोग से चेहरे पर परत बनने लगती है और सूखापन आने लगता है। इसलिए ऐसे उत्पादों को चुनें, जो एल्कोहल-फ्री हों और त्वचा को हाइड्रेशन दें। सुनिश्चित करें कि ये उत्पाद पैराबेन और सुगंध मुक्त हों। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि यात्रा करते समय आप अपने चेहरे पर हल्का सा फेस ऑयल लगा सकते हैं और फिर जब आप अपना चेहरे को साफ करने के लिए एल्कोहल मुक्त वाइप्स का प्रयोग कर सकें। आप जेल या बाम क्लीन्जर से अपने चेहरे पर पानी के छीटे मारकर साफ करें और एक साफ तौलिये से अपनी त्वचा को साफ करें।

शुष्क और ड्राई स्किन (कॉम्बिनेशन स्किन)

ऐसे उत्पादों से बचें, जो बहुत हार्श होते हैं क्योंकि ये त्वचा में मौजूद प्राकृतिक तेल को छीन लेते हैं। जिस किसी की स्किन कॉम्बिनेशन वाली होती है उन्हें एक संतुलित उत्पाद की आवश्यकता होती है क्योंकि त्वचा के कुछ हिस्से शुष्क होते हैं जबकि टी-जोन और ठुड्डी ऑयली हो सकते हैं। आपको माइल्ड, जेल-बेस्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें, जो चेहरे को बिना सुखाए साफ कर सकता है।

इस टाइप की स्किन वाले लोगों को अपनी स्किन साफ करने के लिए साफ पानी का विकल्प चुनना चाहिए। सप्ताह में कम से कम दो बार अपना चेहरा धोने के बाद एक्सफोलिएटिंग स्क्रब का प्रयोग करें। फेस वाश के बाद एल्कोहल-फ्री टोनर लगाएं क्योंकि यह छिद्रों में मौजूद गंदगी को हटाने में मदद करता है और उन्हें कम करता है। टोनर को धोने से पहले खुरदरी त्वचा पर धीरे से स्क्रब से मालिश करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source