hamburger icon
A
Read in English

मानसून के मौसम में बालों पर किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

मानसून में जब नमी बढ़ जाती है, तो बालों का चिपचिपा होना और झड़ना आम हो जाता है। ऐसे में हम बालों की देखभाल के लिए कई चीजें आजमाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में कुछ आम चीजें आपके बालों को और भी ज़्यादा नुकसान पहुँचा सकती हैं?

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : July 23, 2026 6:30 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Blossom Kochhar

मानसून का मौसम हर किसी को पसंद होता है, ठंडी-ठंडी हवाएं, बारिश की खुशबू और सुहावना मौसम हर किसी को मन मोह लेता है और हर चीज में एक अलग ही ताजगी महसूस होती है। लेकिन बात जब बालों की आती है, तो यही मौसम कई परेशानियां भी साथ में ला आता है। ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, पसीना, गंदगी, बार-बार गीले बाल, इन सबसे बालों और स्कैल्प का बैलेंस बिगड़ जाता है। इस वजह से हेयर फॉल, डैंड्रफ, खुजली और चिपचिपे बालों की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए जितना जरूरी है सही हेयरकेयर रूटीन अपनाना, उतना ही जरूरी है कुछ गलत चीजों से बचना। Dr. Blossom Kochhar ने इस बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारिायं दी हैं, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

हेवी और ऑयली प्रोडक्ट्स को कहें ना

मानसून के दौरान स्कैल्प वैसे ही ऑयली हो जाती है और ऐसे में अगर आप हेवी ऑयल, ग्रीसी सीरम या मोटी क्रीम इस्तेमाल करेंगे, तो बाल जल्दी फ्लैट और चिपचिपे दिखने लगेंगे। स्कैल्प में जितना ज्यादा चिपचिपापन होगा गंदगी उतनी ही ज्यादा और जल्दी जमा होगी, जिसका नतीजा डैंड्रफ और खुजली होता है।

केमिकल वाले शैंपू से बचें

खासतौर पर मानसून के मौसम में आपको ज्यादा स्ट्रॉन्ग शैंपू से बचना है, अगर आपको भी लगता है कि ज्यादा झाग मतलब ज्यादा बालों की सफाई तो यह सिर्फ एक मिथ है। सल्फेट वाला शैम्पू आपके स्कैल्प के नेचुरल ऑयल खींच लेता है। फिर आपकी स्कैल्प ज्यादा ऑयल बनाना शुरू कर देती है और इससे बाल और भी बेजान व ड्राय लग सकते हैं। मानसून में ये प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ने लगती है।

बार-बार हीट स्टाइलिंग से बचें

बारिश में बाल पहले से ही वीक हो जाते हैं और अगर ऊपर से डेली स्ट्रेटनर या कर्लिंग टूल्स यूज किया जाए तो बालों पर और ज्यादा असर पड़ता है। हेयर ड्रायर या करलर जैसी हीटिंग डिवाइस का उपयोग करना बालों को और ज्यादा कमजोर बनाता हा, जिससे बाल आसानी से टूट सकते हैं और दोमुहें बाल होने लगते हैं।

हेयर स्प्रे और जेल ज्यादा न लगाएं

अगर आपको हेयर जेल या हेयर स्प्रे लगाने की आदत है और रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको मानसून में थोड़ा रुकना होगा। ये प्रोडक्ट्स स्कैल्प पर बिल्डअप बना देते हैं। नमी के साथ ये बिल्डअप फंगल और बैक्टीरियल ग्रोथ के लिए एकदम बढ़िया जमीन तैयार कर देता है।

गीले बालों में कुछ भी न लगाएं

अक्सर कुछ लोग गीले बालों में हेयर सीरम, ऑयल या जेल का इस्तेमाल करते हैं जो हमारे बालों की हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। खासतौर पर कुछ लोग तो गीले बालों में ही इन चीजों को लगाकर बालों को ऊपर से बांध भी लेते हैं, जिससे स्थिति औ ज्यादा खराब हो जाती है। इससे फंगल इंफेक्शन बढ़ सकता है। याद रखिए, बाल पूरी तरह सुख जाएं, फिर ही प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें।

किन बातों का रखें ध्यान

अगर मानसून के मौसम में आप अपने बालो को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने हेयर केयर रूटीन को मानसून में एकदम सिंपल रखें। लाइट, सल्फेट-फ्री और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले शैम्पू व कंडीशनर चुनें। नीम, टी ट्री, लैवेंडर जैसे एंटी-बैक्टीरियल तत्व वाले प्रोडक्ट्स ट्राय करें। बालों को हमेशा साफ और सूखा रखें। असल बात ये है; मानसून में बालों की देखभाल किसी स्पेशल या महंगे प्रोडक्ट पर टिकी नहीं है। जरुरी है थोड़ी समझदारी, सही प्रोडक्ट्स और बेसिक हाइजीन की। इतना रखें, तो आपके बाल भी इस मौसम में फ्रेश और हेल्दी रहेंगे।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल मानसून में बालों की देखभाल से जुड़ी जरूरी जानाकरी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।