ये चीजें बना रहीं हैं आपको उम्र से पहले बूढ़ा, रहें सावधान!

आपका आहार और लाइफस्‍टाइल दोनों ही आपकी एजिंग की रफ्तार के लिए जिम्‍मेदार हैं। लाइफस्‍टाइल संबंधी छोटी-छोटी गलतियां समय से पहले ही आपका निखार और ताजगी छीन रहे हैं।

ये चीजें बना रहीं हैं आपको उम्र से पहले बूढ़ा, रहें सावधान!
आपका आहार और लाइफस्‍टाइल दोनों ही आपकी एजिंग की रफ्तार के लिए जिम्‍मेदार हैं। लाइफस्‍टाइल संबंधी छोटी-छोटी गलतियां समय से पहले ही आपका निखार और ताजगी छीन रहे हैं। ©Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Updated : August 16, 2019 5:07 PM IST

कोई भी बूढ़ा होना (Aging cause) नहीं चाहता। हालांकि उम्र का बढ़ना यानी बुढ़ापा आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे रोका नहीं जा सकता। पर इसे कम किया जा सकता है। जबकि मौजूदा लाइफस्‍टाइल में इसका उलट हो रहा है। अपनी लाइफस्‍टाइल संबंधी गलतियों के कारण लोग उम्र से पहले बूढ़े (Aging cause) हो रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी है वे गलतियां जिनके कारण बढ़ गई है एजिंग की रफ्तार।

एजिंग का अर्थ (Aging cause)

इसका अर्थ केवल बालों का सफेद होना या चेहरे पर झुर्रिया पड़ जाना ही नहीं है। अकसर लोग इसे इन्‍हीं अर्थों में लेते हैं। इससे बचने की बजाए वे इसे कॉस्‍मैटिक उत्‍पादों से ढकने की कोशिश करते हैं। जबकि एजिंग का संबंध आपके एनर्जी लेवल से भी है। इसमें शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य दोनों शामिल हैं। विशेषज्ञ मीनोपॉज, प्रजनन क्षमता और यौन स्‍वास्‍थ्‍य को भी एजिंग का ही हिस्‍सा मानते हैं।

एजिंग की रफ्तार बढ़ने की वजह (Aging cause)

गलत डाइट

आहार हमारे पूरे जीवन को प्रभावित करता है। गलत तरह का खानपान यानी अस्‍वास्‍थ्‍यकर आहार सेहत तो खराब करता ही है, उसके साथ ही बुढ़ापे की रफ्तार को भी बढ़ा देता है। जंक फूड, डीप फ्राई और अन्‍य अस्‍वास्‍थ्‍यकर भोजन खाने से हो सकता है कि आपका वजन न बढ़े, पर इससे चेहरे का निखार चला जाता है और आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। ये दोनों ही उम्र की रफ्तार बढ़ जाने के संकेत हैं।

Also Read

More News

नींद पूरी न होना

मौजूद लाइफस्‍टाइल में काम के घंटे बढ़ने के साथ ही काम का प्रेशर भी बढ़ता जा रहा है। जिसमें आपको क्‍वालिटी और क्‍वांटिटी दोनों बनाए रखने हैं। इसका तनाव जीवन में भी शामिल हो गया है। जिसकी वजह से लोग बिस्‍तर पर होते हुए भी चैन की नींद नहीं सो पाते। अधिकांश लोग काम का तनाव अपने बैडरूम से बाहर रख पाने मे असमर्थ होते हैं। जिसकी वजह से हेल्‍दी स्‍लीप नहीं ले पाते।  शोध बताते हैं कि रोजाना आठ से दस घंटे की नींद एक मनुष्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी एजिंग की रफ्तार को दस साल तक बढ़ा देती है।

[caption id="attachment_682450" align="alignnone" width="655"]what is aging, aging cause, aging signs, aging effect. शोध बताते हैं कि रोजाना आठ से दस घंटे की नींद एक मनुष्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी एजिंग की रफ्तार को दस साल तक बढ़ा देती है। ©Shutterstock[/caption]

स्‍मोकिंग और शराब

शराब और स्‍मोकिंग आजकल स्‍टेटस सिंबल बन गईं हैं। यह जानते हुए भी कि सेहत पर इनका असर बहुत खराब होता है, लोग इनसे बच नहीं पाते। नियमित रूप से ली गई शराब की थोड़ी- सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये आपके शरीर के अंगों के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है। जिससे शरीर की उम्र तेजी से बढ़ती है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते है।

चीनी और नमक

नमक और चीनी, दोनों की ही अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इससे हाई बीपी, डायबिटीज आदि की समस्‍या हो सकती है। ये दोनों बीमारियां कई अन्‍य बीमारियों का कारण बन जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि इनकी मात्रा को नियंत्रित रखा जाए। ज्यादा चीनी के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है।

प्रदूषण का असर

उम्र की रफ्तार बढ़ाने में प्रदूषण का योग भी कम नहीं है। धूप, हवा, पानी और फल-सबिज्‍यों में मौजूद हानिकारक रसायन सौंदर्य को तो प्रभावित कर ही रहे हैं, इससे प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ रहा है। कई शोध इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं, कि जिन शहरों में प्रदूषण अधिक होता है, वहां पुरुषों की प्रजनन क्षमता कम होती जाती है।

क्‍या आप जानते हैं सेहत के लिए बहुत जरूरी इस विटामिन के बारे में?

TRENDING NOW

बोन हेल्‍थ को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा आपका RO वाला पानी

About the Author

... Read More