Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बालों को झड़ने से बचाने के लिए खाएं ये 6 सुपरफूड्स

अगर बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो दूध से बने प्रोडक्ट्स खाना शुरू कर दें। बाल प्रोटीन से बने होते हैं ओर डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है।

बालों को झड़ने से बचाने के लिए खाएं ये 6 सुपरफूड्स
बालों की मजबूती के लिए किन आहारों को खाना होता है लाभप्रद। © Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : March 8, 2019 3:48 PM IST

आजकल जिसे देखो वह बाल झड़ने से परेशान है। इसके लिए आजकल की बदलती लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार है। आप अपने खानपान में लापरवाही बरतते हैं, ऐसे में शरीर में प्रॉपर न्यूट्रिएंट्स नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे बालों को भरपूर पौषण नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही बालों की उचित देखभाल न करने से भी बाल बहुत ज्यादा गिरने लगते हैं। बालों के विकास के लिए पर्याप्त विटामिन्स और प्रोटीन्स शरीर को नहीं मिल पाने की वजह से बाल गिरते हैं। चाहते हैं कि बाल न झड़ें तो अपनी डायट में इन आहारों को जरूर शामिल करें...

अनाज खाएं

साबुत अनाज खूब खाएं। इनमें जिंक, विटामिन बी और आयरन जैसे पोषक तत्‍व होते हैं, जो बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिंक उन हार्मोंस का संचालन करता है, जो बालों को मजबूत, मोटे और लंबे बनाते हैं। बालों को पर्याप्त मात्रा में जिंक उपलब्ध कराने के लिए दाल और अनाज का सेवन करें।

Also Read

More News

इसे भी पढ़ें:- बढ़ती उम्र में भी बालों को रखना है मजबूत और घने, तो अपनाने होंगे ये 5 गोल्डन रूल्स

सब्जियां और फल

बालों के साथ हमारे शरीर के सभी अंगों में पर्याप्त ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति करने के लिए हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है। कॉपर अधिक हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। हरी पत्‍तेदार सब्‍जियों में आयरन, कॉपर, कई एंटीऑक्‍सीडेंट्स और विटामिन बी, सी और ई पाए जाते हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम, ओमेगा-3 और कैल्‍शियम भी होता है। यह सब बालों को झड़ने से रोकता है। बालों को गिरने से बचाने के लिए हर दिन एक केला खाएं।

गाजर और चुकंदर

त्वचा की तरह गाजर बालों के लिए भी अच्‍छी होती है। यह बालों को बीटा कैरोटीन और विटामिन ए प्रदान करती है। गाजर खाने से सिर में सीबम पैदा होती है और बाल बढ़ते हैं। साथ ही चुकंदर में आयरन और जिंक दोनों की मात्रा भरपूर होती है। चुकंदर में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं इसलिए इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है।

[caption id="attachment_654553" align="alignnone" width="655"]foods for strong hair 1 विटामिन सी की कमी से टूटते हैं बाल। © Shutterstock[/caption]

विटामिन सी 

इसकी कमी से दो मुंहे बाल, बालों का झड़ना और टूटना आदि शुरू होता है। प्रतिदिन डायट में संतरा, नींबू, जामुन, तरबूज, टमाटर आदि खट्टे फलों को शामिल करें।

इसे भी पढ़ें:- बालों को कलर करवाने से हो सकती है यह बीमारी, जान लें हेयर कलरिंग के नुकसान

प्रोटीन करें शामिल

यह झड़े हुए बालों के स्थान पर नए बाल उत्पन्न करने में मदद करता है। प्रोटीन की कमी से बाल पतले, ड्राई और कमजोर हो जाते हैं, जिससे ये झड़ने लगते हैं। सेम, नट्स, अनाज, दूध, पनीर, मछली, अंडे, चिकन आदि खाद्य पदार्थों से आप प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन ए के लिए दूध

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो दूध से बने प्रोडक्‍ट्स खाएं। बाल प्रोटीन से बने होते हैं और डेयरी उत्‍पादों में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। दूध में कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिंस, मिनरल्‍स होते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। दही और स्‍किम्‍ड मिल्‍क में विटामिन ए होता है। ये सीबम का प्रोडक्‍शन बढ़ाते हैं, जिससे गंजापन दूर होता है।

About the Author

... Read More