ये सुपर फूड पूरा करेंगे सुंदर बालों का सपना

अपनी डायट में इन चीजों को करेंगे शामिल तो कभी नहीं झड़ेंगे बाल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 27, 2018 11:35 AM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में जब सेहत पर ध्‍यान नहीं दे पाते तो उसका असर स्किन और बालों पर सबसे पहले नजर आता है। सभी चाहते हैं कि उनके बाल सुंदर हों पर लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो पाता। जबकि सुंदर बालों को पाना इतना भी मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है अपने आहार में इन सुपर फूड्स को शामिल करने की।

साबुत अनाज

साबुत अनाज में जिंक, विटामिन बी और आयरन जैसे पोषक तत्‍व पाये जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इतना ही नहीं, इससे बाल मजबूत भी होते है और हेयरफॉल की समस्या भी दूर होती है।

हरी सब्जियां

पालक, ब्रोकली व अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद आयरन बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है इसलिए अपनी डाइट में इसे भी जरूर शामिल करें। इसके अलावा स्प्राउट्स का सेवन भी बालों के लिए फायदेमंद होता है।

डेयरी उत्‍पाद

डेयरी उत्‍पाद जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन चीजों का सेवन न सिर्फ बालों को मजबूत बनाता है बल्कि इससे वह चमकदार भी बनते हैं। इसके अलावा इनमें कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिंस, मिनरल्‍स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं।

अखरोट

रोजाना अखरोट का सेवन बालों को मजबूत और स्वस्थ रखता है। दरअसल, अखरोट में बायोटीन होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह बालों को झड़ने और दोमुंहे होने से भी रोकता है।

नारियल पानी

नारियल पानी से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, जिससे आप रूसी की समस्या से बचे रहते हैं।

अंडा

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। प्रोटीन के अलावा इसमें आयरन, सल्फर, जिंक और सेलेनियम भी पाया जाता है, जोकि बालों को मजबूत और प्रॉब्लम फ्री रखता है। हफ्ते में कम से कम 3-4 बार इसका सेवन बालों के लिए अच्छा होता है।

मछली का सेवन

मछली में मौजूद ओमेगा-थ्री फैटी एसिड, विटामिन बी-12 और आयरन भी बालों को चमकदार बनाता है। हफ्ते में कम से कम एक बार इसका सेवन सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

चित्रस्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.