... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 30, 2017 2:59 AM IST
इसमें कोई शक नहीं है कि बाल झड़ना एक गंभीर समस्या है। इस समस्या से राहत पाने के लिए यकीनन आप तमाम तरह के उपाय ट्राई करते होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत से लोग बालों के झड़ने से बचाने की सलाह देते हैं। हो सकता है आप भी इनके चक्कर में फंसकर कुछ उपाय ट्राई करते हों लेकिन आपको बता दें कि इस तरह की सलाह हमेशा काम नहीं करती हैं। कभी-कभी ऐसे उपायों से आपको फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो सलाह।
प्याज का रस- कई लोगों बालों को झड़ने से बचाने के लिए सिर पर प्याज का रस लगाने के सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे आपके बालों से बदबू जरूर आ सकती है।
क्रश किया हुआ लहसुन- कुछ लोग यह दावा भी करते हैं कि लहसुन को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर सिर में लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। आपको बता दें कि यह बेकार का उपाय है और इससे बाल झड़ना बंद नहीं होते हैं।
अंडा- कुछ लोग अंडे को बालों के लिए वरदान बताते हैं। ऐसा मानना है कि अंडे के सफेद वाले हिस्से में ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाने से उन्हें झड़ने से बचाने और चमकदार बनाने में मदद मिलती है। लेकिन यह उपाय काम नहीं करता है।
ऐलोवेरा- इसमें कोई शक नहीं है ऐलोवेरा के स्किन के लिए कई फायदे हैं। लेकिन अगर आप ऐसा मानते हैं कि इससे आपके बाल झड़ना बंद हो सकते हैं, तो आप गलत हैं। ऐसा मानना है कि ऐलोवेरा जेल में नारियल तेल मिक्स करके लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है।
कड़ी पत्ते- इससे आपके बालों को कोई फायदा नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि कड़ी पत्तों के पानी से बालों को धोने से बाल झड़ने की समस्या से राहत मिलती है। लेकिन आपको बता दें कि यह नुस्खा काम नहीं करता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock