गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये स्किन केयर ट्रीटमेंट, फेस पर मिलेगा कमाल का ग्लो

आजकल कई महिलाएं स्किन केयर ट्रीटमेंट का सहारा ले रही हैं, लेकिन गर्मियों में कौन सा ट्रीटमेंट बेस्ट रहता है, आइए हम डॉक्टर विभोर कौशल से जानते हैं। ताकि आप में से कोई भी गलत ट्रीटमेंट न करवा ले।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 13, 2026 2:03 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vibhor Kaushal

जैसे-जैसे मौसम गर्म और उमस भरा होता जाता है, स्किन केयर रूटीन में भी मौसम के हिसाब से बदलाव करने की जरूरत होती है। ज्यादा गर्मी, पसीना, उमस और लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं और ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। इस वजह से कई लोग स्किन की समस्याओं की असल वजह को ठीक करने के बजाय उन्हें छिपाने के लिए मेकअप का ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं। हालांकि, नेचुरल चमक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से नहीं आती और चिलचिलाती दोपहर की धूप में भी फ्रेश और क्लीन लुक पाने के लिए स्किन को अंदर से हेल्दी रखना बहुत जरूरी है।

अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं ताकि वह थकी हुई और ऑयली न दिखे, तो सिर्फ चेहरा साफ करना काफी नहीं है। यहीं पर प्रोफेशनल कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स काम आते हैं। ये स्किन की ऊपरी लेयर से कहीं ज्यादा गहराई तक काम करते हैं और धूप से होने वाले नुकसान, डिहाइड्रेशन और स्किन की अनइवन टेक्सचर जैसी समस्याओं को आम स्किन केयर प्रोडक्ट्स के मुकाबले ज्यादा असरदार तरीके से ठीक करते हैं। लेकिन गर्मियों में कौन-सा स्किन केयर ट्रीटमेंट बेस्ट है? आइए SKINIC - DrKaushal's Skin Clinic के फाउंडर और डायरेक्टर डॉक्टर विभोर कौशल से जानते हैं।

डॉक्टर ने बताए गर्मियों के लिए स्किन ट्रीटमेंट्स

डॉक्टर कौशल बताते हैं कि सर्दियों में जहां जोर-शोर से स्किन रिपेयर पर ध्यान दिया जाता है, वहीं गर्मियों में स्किन ट्रीटमेंट्स का मकसद संतुलन बनाए रखना और गर्मी की वजह से होने वाले डलनेस को दूर करना होता है। बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि कौन सा स्किन केयर ट्रीटमेंट अच्छा है? और कौन सा नहीं।” आइए डॉक्टर के बताए स्किन ट्रीटमेंट्स के बारे में जानते हैं।

क्या होती है हाइड्राफेशियल थेरेपी?

गर्मियों में स्किन के लिए सबसे बड़ी समस्या पसीना, सनस्क्रीन और पॉल्यूशन की गंदगी का जमा होना है। हाइड्राफेशियल ट्रीटमेंट को स्किन की सफाई का एक असरदार तरीका माना जा सकता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने, स्किन से गंदगी साफ करने और उसे हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। 

यह स्किन को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सीरम भी देता है, जिससे स्किन फ्रेश, चमकदार और मुलायम दिख सकती है। चूंकि इस ट्रीटमेंट के बाद ठीक होने में ज्यााद समय नहीं लगता, इसलिए ज्यादातर लोग किसी सोशल इवेंट में जाने से पहले या गर्मियों के महीनों में इसे करवाना पसंद करते हैं।

प्रोफेशनल माइक्रोनीडलिंग भी है फायदेमंद

अगर आपकी स्किन धूप से डैमेज हो रही है या आपकी त्वचा थोड़ी अनइवन लग रही है, तो माइक्रोनीडलिंग इसे ठीक करने का एक असरदार तरीका हो सकता है। इस ट्रीटमेंट में माइक्रो निडल यानी कि छोटी सुइयों से त्वचा की सतह पर कंट्रोल तरीके से बहुत छोटे-छोटे माइक्रो-इंजरी लगाई जाती है। इस प्रोसेस से नए कोलेजन और इलास्टिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है।

लंबे समय तक चमक बनाए रखने का तरीका

गर्मियों में लंबे समय तक रहने वाली चमक अपने आप नहीं आती, इसके लिए सही देखभाल और प्रोफेशनल मदद की जरूरत होती है। डीप हाइड्रेशन और स्मार्ट रीसरफेसिंग पर ध्यान देने करने वाले ट्रीटमेंट्स चुनकर, आप डर्मिस को गर्मी और धूप से निपटने के लिए एक प्रोटेक्शन लेयर देते हैं।

डिस्क्लेमर: अगर आप कोई स्किन केयर ट्रीटमेंट करवाने की सोच रहे हैं तो किसी अच्छा डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करें। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि इस तरह के ट्रीटमेंट्स आप किसी अच्छे क्लिनिक से ही करवाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source